Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

लखनऊ में पहली बार शिक्षा सुधार पर होने जा रहा है मंथन, राज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल के नेतृत्‍व में आयोजित होगा मंथन कार्यक्रम

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 मार्च 2022, गुरुवार, लखनऊ। योगी 2.0 ने अपने नए सफर की शुरूआत शिक्षा और शिक्षण संस्थानों को और बेहतर बनाने के फैसले से किया है। शिक्षण संस्थानों काे राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रदेश भर के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति, शिक्षाविद और अधिकारी मंथन करेंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस मंथन में केंद्र राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के सभी सात बिंदु रहेंगे। इसके अतिरिक्त बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा के उन्नयन और बेहतरी पर विद्वान चर्चा करेंगे। कार्यक्रम 4 और 5 अप्रैल को प्रस्तावित है। इसके लिए डॉ० एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय को चुना गया है। हालांकि इस आयोजन को लेकर किसी स्तर पर आधारिक सूचना जारी नहीं की गई इै।

शिक्षण संस्थानाें को और अधिक स्वस्थ माहौल देने के मकसद से यह अब तक का सबसे बड़ा प्रयास है। नई शिक्षा नीति और इस मंथन में शिक्षाविदों द्वारा सामने लाए तथ्यों से शिक्षा को नया आयाम मिलने का रास्ता साफ होगा, ताकि प्रदेश की शिक्षण संस्थाएं देश ही नहीं प्रदेश स्तर पर खुद को साबित कर सकें।

4 और 5 अप्रैल को होने वाले इस मंथन में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हर दिग्गज को बुलाया जा रहा है। शिक्षण संस्थानों में शोध और नवाचार को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी। साथ ही शिक्षा क्षेत्र से जुड़े मंत्री, प्रदेश के सभी 38 विश्वविद्यालयों के कुलपति व वरिष्ठ प्रोफेसर व विभागों के प्रमुख सचिव शामिल होंगे।

राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के सात बिंदु

  • पाठ्यचर्या संबंधी पहलू
  • शिक्षण, सीखना, और मूल्यांकन
  • अनुसंधान, नवाचार और विस्तार
  • बुनियादी ढांचा और सीखने के संसाधन
  • छात्र सहायता और प्रगति
  • शासन, नेतृत्व और प्रबंधन
  • संस्थागत मूल्य और सर्वोत्तम प्रथाएं

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!