Breaking News :
>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसुर्खियाँ

BSF के जाॅबाजों द्वारा देहरादून के परेड ग्राउंड में पहली बार मोटर साइकिल से किया जायेगा हैरतअंगेज कतरबों का प्रर्दशन

वर्ष 2015 के गणतन्त्र दिवस परेड में इस जॉबाज टीम के प्रर्दशन व कार्य कौशल को देखकर तत्कालीन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने टीम की न केवल देश में बल्कि अन्तराष्ट्रीय मंच पर कई बार प्रशंसा की।

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 मई 2022, बृहस्पतिवार, देहरादून। डिप्टी कमाण्डेट बीआईएएटी बीएसएफ देहरादून पी.के. जोशी ने अवगत कराया है कि आजादी का अमृत महोत्सव भारत की स्वाधीनता की 75वी वर्षगाँठ भारत सरकार द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला है। यह महोत्सव जनभागीदारी की भावना से एक जन के रूप में पूरे देश भर में मनाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में सीमा सुरक्षा बल के जाॅबाजों द्वारा अदम्य साहस एवं शौर्य के साथ अनुशासनबद्ध होकर मोटर साइकिल से हैरतअंगेज कतरबों का प्रर्दशन पहली बार देहरादून शहर में आयोजित किया जायेगा। इस प्रर्दशन के दौरान बार्डर सिक्यूरिटी फोर्स का लोकप्रिय बैंड भी अपने मधुर स्वर के साथ शामिल होगा। यह कार्यक्रम रविवार 29 मई 2022 को अपराह्न 5 बजे परेड ग्रांउड देहरादून उत्तराखण्ड में प्रदर्शित किया जायेगा ।

बार्डर सिक्युरिटी फोर्स के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री, लोक निर्माण विभाग पंचायती राज निर्माण संस्कृति धर्मस्य पर्यटन एवं जलागम प्रबंधन उत्तराखण्ड सरकार सतपाल महाराज द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य बार्डर सिक्यूरिटी फोर्स द्वारा स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े गौरवशाली इतिहास के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करना एवं आम जनता में डेयर डेविल्स के माध्यम से देश के प्रति अगाड श्रद्धा एवं देश प्रेम की भावना और बार्डर सिक्यूरिटी फोर्स के जवानों के प्रति विश्वास पैदा करना है।

ज्ञातव्य है कि बार्डर सिक्युरिटी फोर्स की जाँबाज मोटर साईकिल टीम की उल्लेखनीय सफलता में सबसे पहली सफलता उस समय आई जब वर्ष 1992 में पहली बार गणतत्र दिवस परेड में हिस्सा लेकर अपना प्रर्दशन किया जिसे तत्कालीन महामहीम राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने देखा व इसकी बहुत प्रशंसा की। वर्ष 2015 के गणतन्त्र दिवस परेड में इस जॉबाज टीम के प्रर्दशन व कार्य कौशल को देखकर तत्कालीन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने टीम की न केवल देश में बल्कि अन्तराष्ट्रीय मंच पर कई बार प्रशंसा की। वर्ष 2018 में इस जॉबाज टीम ने उस वक्त इतिहास रच दिया जब महज 28 दिनों में 17 नये विश्व कीर्तिमान स्थापित किये, जिसको लिम्का बुक ऑफ रिकोर्ड सहित 08 अन्य रिकार्ड एजेन्सियो ने भी मान्यता प्रदान की है।
डिप्टी कमाण्डेट बीआईएएटी बीएसएफ देहरादून पी.के. जोशी ने देहरादून वासियों से कहा कि इस मौके पर परिवार सहित मोटर साईकिल शो को देखने के लिये 29 मई 2022 सायंकाल 04ः30 बजे परेड ग्राउन्ड देहरादून में आयें। यह आयोजन समस्त जनता के लिये नि:शुल्क है, अतः अधिक से अधिक संख्या में परेड ग्राउन्ड में आकर इस शो का आनन्द उठायें ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!