Breaking News :
>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा>>‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम>>सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित>>पीपलकोटी टनल हादसा: लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10>>कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार>>सीओ नीरज-निहारिका सेमवाल की मुसीबतें बढ़ी
उत्तराखण्ड

सूबे में समग्र शिक्षा के तहत पहली बार लगेगा रोजगार मेला

शिक्षा मंत्री डॉ. रावत की पहल पर युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर

आगामी 23 मार्च को देहरादून में जुटेंगी कई बहुराष्ट्रीय कम्पनियां

देहरादून। प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की एक और पहल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नया आयाम देगी। इस महत्वकांक्षी पहल के तहत पहली बार समग्र शिक्षा के तहत आगामी 23 मार्च को रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। जिसमें एक दर्जन राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियां की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इस आयोजन में प्रदेश के 559 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।

समग्र शिक्षा उत्तराखंड के अपर राज्य परियोजना निदेशक कुलदीप गैरोला के मुताबिक प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत पहली बार रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी 23 मार्च को देहरादून के हिन्दू नेशनल इण्टर कॉलेज में आयोजित रोजगार मेला विशेष रूप से प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं के जॉब प्लेसमेंट के लिये आयोजित किया जा रहा है। अब तक 600 से अधिक छात्र-छात्राओं ने रोजगार मेले हेतु पंजीकरण करा लिया है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिष्ठित व्यावसायिक व औद्योगिक फर्म भाग ले रही हैं। जिसमें अशोक लेलैंड, हीरो मोटोकॉर्प, वीएलसीसी, पतंजलि, जुबिलैंट, ग्रीन कॉल, नॉर्थस्टार, रिलाइंस रिटेल, सोडेक्सो, जेना रिजॉर्ट और श्नाइडर इलेक्ट्रिक कम्पनी शामिल है, जो इन कुशल युवाओं के लिये विविध रोजगार के अवसर प्रदान करेगी। उन्होने कहा कि इस ऐतिहासिक पहल का मकसद छात्र-छात्राओं को व्यावसायिक शिक्षा से जोड़कर उन्हें उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाना है।

एपीडी समग्र शिक्षा ने बताया कि नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत प्रदेश के 559 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा-9 से 12 तक व्यावसायिक शिक्षा प्रदान की जा रही है। जिसके तहत कृषि, ऑटोमेटिव, आईटी, पलम्बरिंग, रिटेल, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, ब्यूटी एंड वेलनेस तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर के कोर्स संचालित किये जा रहे हैं। जिससे लगभग 42000 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा को विषय के रूप में अंगीकृत करते हुये वर्तमान शैक्षिक सत्र में कक्षा-12 का पहला बैच उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में शामिल किया गया।

समग्र शिक्षा के तहत आयोजित रोजगार मेला राज्य सरकार की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमें विश्वास है कि यह पहल हमारे छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा– डॉ. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखण्ड।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!