Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्ड

पहली बार भारत का एक दल एवरेस्ट शृंखला में शामिल चार चोटियों का एक साथ आरोहण करेगा।

पहली बार भारतीय दल एक साथ एवरेस्ट की चार श्रृंखला का करेगा आरोहण

विश्व में पहली बार भारत का एक दल एवरेस्ट शृंखला में शामिल चार चोटियों का एक साथ आरोहण करेगा। इस बड़े अभियान की जिम्मेदारी नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) उत्तरकाशी पर है।

देहरादून युवा शक्ति और पर्वतारोहण के इतिहास में 2020 का साल भारत के लिए खास होने वाला है। विश्व में पहली बार भारत का एक दल एवरेस्ट शृंखला में शामिल चार चोटियों का एक साथ आरोहण करेगा। केंद्र सरकार ने इस बड़े अभियान की जिम्मेदारी नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) उत्तरकाशी को सौंपी है।

इंडियन एवरेस्ट मैसिफ एक्सपीडिशन नाम के इस अभियान का नेतृत्व निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट करेंगे। निम उत्तरकाशी (उत्तराखंड) और जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड विंटर स्पोट्र्स (जिम) पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में अभियान की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

भारत सरकार के युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय और इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन की ओर से युवा शक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए यह पहल की गई है। इंडियन एवरेस्ट मैसिफ एक्सपीडिशन-2020 अभियान के टीम लीडर एवं निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट कहते हैं कि इस अभियान के लिए देशभर से आवेदन मांगे गए।

प्राप्त एक हजार आवेदनों की जांच के बाद सौ युवक-युवतियों का चयन प्रशिक्षण के लिए हुआ। प्रशिक्षण 10 जून से शुरू हो चुका है। इसमें 50 युवक-युवतियां निम के प्रशिक्षण क्षेत्र डोकराणी ग्लेशियर क्षेत्र में प्रशिक्षण ले रहे हैं। जो प्रशिक्षण के समापन पर समुद्रतल से 18600 फीट ऊंचे द्रोपदी का डांडा (डीकेडी) का आरोहण करेंगे। जबकि, 50 युवक-युवतियां (जिम) पहलगाम में प्रशिक्षण ले रहे हैं। वे सितंबर में सतोपंथ चोटी के आरोहण के लिए जाएगा।

कर्नल बिष्ट ने बताया कि दिसंबर में सभी चयनित युवक-युवतियों को लेह के खार्दूंगा ला में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद इन सौ युवक-युवतियों में से 30-32 सर्वश्रेष्ठ छात्रों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह पहला अवसर होगा, जब एवरेस्ट शृंखला में शामिल चार चोटियों के एक साथ आरोहण के लिए कोई एक टीम जाएगी। इंडियन एवरेस्ट मैसिफ एक्सपीडिशन-2020 का यह अभियान अप्रैल और मई में आयोजित होगा।

एवरेस्ट शृंखला की चार चोटियां  

एवरेस्ट शृंखला में माउंट एवरेस्ट (8,848 मीटर) के अलावा माउंट ल्होत्से (8,516 मीटर), माउंट नुपत्से (7,861 मीटर), माउंट पुमोरी (7,161 मीटर) चोटी शामिल हैं। एवरेस्ट के बेस कैंप से इन चारों चोटियों के लिए अलग-अलग रास्ता जाता है।

निम के नाम उपलब्धियों का पहाड़

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) ने देश-दुनिया को दर्जनों नामचीन पर्वतारोही दिए हैं। इनमें एवरेस्ट फतेह करने वाली भारतीय महिला सुश्री बछेंद्री पाल, संतोष यादव, डॉ. हर्षवंती बिष्ट, कृष्णा पाटिल, सुमन कुटियाल, सरला नेगी, अरुणिमा सिन्हा, जुड़वां बहनें नुंग्शी व ताशी और पूनम राणा जैसे कई प्रख्यात पर्वतारोही शामिल हैं।

यही नहीं, निम एवरेस्ट और शीशा पांग्मा समेत तीन दर्जन से अधिक चोटियों पर तिरंगा फहरा चुका है। इस संस्थान में चलने वाले एडवेंचर, बेसिक, एडवांस, सर्च एंड रेस्क्यू और मैथड ऑफ इंस्ट्रक्शन कोर्स सहित कई स्पेशल, रॉक क्लाइंबिंग और स्कीइंग कोर्स में करीब 30 हजार देशी-विदेशी पर्वतारोही प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। वहीं, सर्च एंड रेस्क्यू कोर्स कराने वाला यह एशिया का इकलौता संस्थान है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *