Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
हरिद्वार

कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक, यात्री परेशान 

लक्सर। उत्तराखंड में मौसम बदलने के साथ ही यातायात पर इसका असर देखने को मिल रहा है। सड़कों के साथ-साथ अब ट्रेन सेवा पर भी कोहरे का प्रभाव पड़ रहा है। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। कोहरे के चलते कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से 10 घंटे की देरी से लक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार को देहरादून जाने वाली लिंक एक्सप्रेस 10 घंटे की देरी से लक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहीं दरभंगा से अमृतसर जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से, अमृतसर से देहरादून जाने वाली लाहौरी एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से, जम्मूतवी से कोलकाता जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से, लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली चंडीगढ़ सुपरफास्ट 2 घंटे 30 मिनट की देरी से, अमृतसर से दरभंगा जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट लेट से पहुंची।

जम्मू तवी से गोरखपुर जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल 1 घंटे की देरी से, फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली गंगा सतलुज एक्सप्रेस 1 घंटे की देरी से, देहरादून से काठगोदाम जाने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस 4 घंटे 30 मिनट की देरी से, लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से चंडीगढ़ से, लखनऊ जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से, दिल्ली से देहरादून जाने वाली मसूरी एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट लेट , सहारनपुर से मुरादाबाद जाने वाली एसएम एक घंटे की देरी से, हावड़ा से योगनगरी ऋषिकेश जाने वाली दून एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से, अमृतसर से दरभंगा जाने वाली जननायक एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से, आनंद विहार से कोटद्वार जाने वाली आनंद विहार एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंची ।

बरौनी से जालंधर कैंट जाने वाली मोरध्वज एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से, सहरसा से अमृतसर जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से, धनबाद से फिरोजपुर जाने वाली गंगा सतलुज एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से, बनारस से देहरादून जाने वाली जनता एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से लक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। रेल यात्रियों को ट्रेनों की प्रतीक्षा रेलवे स्टेशन पर ठंड के बीच करनी पड़ी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!