Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
देश

बिहार, यूपी समेत देश के कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति गम्भीर

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अगस्त 2021, बुधवार, नई दिल्ली।  बिहार, यूपी समेत देश के कई राज्यों में बाढ़ से हालात खराब हैं। बिहार में बाढ़ का कहर जारी है। सबसे ज्यादा तबाही गंगा नदी ने मचाई है। हालांकि रविवार को जानकारी आई थी कि गंगा के जलस्तर में कमी दर्ज की गई है। जिससे थोड़ी बहुत राहत राजधानी को मिलेगी। लेकिन बिहार के 15 जिले अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। इसके अलावा यूपी के भी कई जिलों में बाढ़ की स्थिति है। मध्य प्रदेश में भी बाढ़ की स्थिति को लेकर नेताओं ने इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने को कहा है।

उत्तर प्रदेश के 24 जिले बाढ़ की चपेट में

उत्तर प्रदेश के 24 जिले इस वक्त बाढ़ (Flood) की चपेट में हैं. गंगा, यमुना समेत कई नदियां उफान पर हैं, जिसकी मार शहरों पर पड़ रही है। संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों ही नदियों के पानी ने कहर बरपा रखा है। कई इलाके पूरी तरह से पानी में डूबे हैं। जिसकी वजह से हजारों लोग बाढ़ की चपेट में फंसे हैं। वाराणसी में भी गंगा नदी रौद्र रूप दिखा रही है। जलस्तर बढ़ने के बाद वाराणसी में गंगा अलग-अलग रास्तों से शहर में घुस रही है। वाराणसी में गंगा नदी खतरे के ऊपर बह रही है।

महाराष्ट्र की महाड तहसील में बाढ़ के कारण हजारों घरों को नुकसान

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले की महाड तहसील में जुलाई में मूसलाधार बारिश (Heavy Rain) और उसके बाद आई बाढ़ से 94 मकान छतिग्रस्त हो गए हैं। यहां बाढ़ से हालात बदतर हैं।

मप्र की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें : दिग्विजय सिंह

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मध्यप्रदेश में हाल में आई बाढ़ को पिछले 100 सालों में सबसे खराब बताते हुए इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है। शाह को लिखे पत्र में सिंह ने कहा कि बारिश और बाढ़ ने मध्यप्रदेश के भिंड, श्योपुर, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी और अन्य जिलों में घरों और कृषि को तबाह कर दिया है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से इस बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का अनुरोध किया और केंद्र से तत्काल राहत एवं पुनर्वास के लिए पैकेज की घोषणा की मांग की।

बिहार में बाढ़, रौद्र हुई गंगा

बिहार में जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से गंगा ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। यहां गंगा और सहायक नदियों के जलस्तर में हुई अप्रत्याशित वृद्धि को लेकर बाढ़ की स्थिति काफी भयावह हो गई है। प्रभावित क्षेत्रों के लोगों में दहशत व्याप्त हो गया है। भागलपुर जिले के कहलगांव शहर में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। शहर के कागजी टोला, राजघाट रोड स्थित सिकड़गढ़ टोला, सतीघाट मुहल्ला, कुलकुलिया, सिंचाई कॉलोनी आदि मुहल्ले बाढ़ प्रभावित हो गये हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!