Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने की बाढ़ सुरक्षा उपायों की समीक्षा

  • महाराज ने अधिकारियों को चेताया, मानसून से पूर्व बाढ़ सुरक्षा के हों पुख्ता इंतजाम।

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 मई 2021, बुधवार, देहरादून। प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बाढ़ सुरक्षा उपायों को लेकर समीक्षा बैठक में बोलते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मानसून से पूर्व बाँधों एवं जलाशयों का समुचित प्रबंधन करने के साथ-साथ सभी जनपदों में बाढ़ सुरक्षा उपायों को समय रहते पूरा किया जाए।

प्रदेश में मानसून से पूर्व बाढ़ सुरक्षा तैयारियों को लेकर सिंचाई विभाग की एक वर्चुअल बैठक गढ़ी कैंट स्थित पर्यटन विकास परिषद के सभागार में आयोजित की गई जिसमें प्रदेश के सभी जनपदों में स्थित सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बाढ़ सुरक्षा उपायों से संबंधित कार्यों से सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज को अवगत कराया। विभिन्न जनपदों में कार्यरत विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने जनपदों में बाढ़ सुरक्षा तैयारियों की जानकारी देते हुए उन्हें बताया कि उनके द्वारा जनपद में बाढ़ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं और शेष कार्यों को भी समय पर पूरा कर लिया जाएगा।

[box type=”shadow” ]

 [/box]

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने वर्चुअल बैठक में उपस्थित सभी जनपदों के सिंचाई अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि वह मानसून आने से पूर्व बांधों एवं जलाशयों के प्रबंधन के साथ-साथ नदी एवं नालों पर भी नजर रखें। सिंचाई मंत्री ने कहा कि ड्रोन के माध्यम से नदियों के बहाव का पता लगाया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नदियों में अतिरिक्त मलबे को हटाने पर विशेष रूप से काम होना चाहिए ताकि भूमि कटाव को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में नालियों में फंसा कूड़ा शहर में पानी भराव का एक बड़ा कारण है। इसलिए मानसून आने से पूर्व उनकी सफाई होना भी अति आवश्यक है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस संबंध में वह सभी

जनपदों में स्थित नगर पालिका और नगर निगम को नालियों की सफाई के लिए लिखें। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि बरसात में सबसे ज्यादा नुकसान हरिद्वार जनपद में होता है। इसलिए जनपद हरिद्वार में बाढ़ व भूमि कटाव से ग्रसित गाँव कलसिया, डुमनपुर, बालावाली, गिध्छावाली मंसूरपुर, गंगदासपुर, शिवपुरी, महाराजापुर खुर्द, रामपुर रायघटी, कबुलपुरी राजघटी, चंद्रपुरी बांगर, चंद्पुरी खादर, नाईवाला, दल्लावाला में बाढ़ सुरक्षा उपायों का पुख्ता इंतजाम होना चाहिए।

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने वर्चुअल बैठक में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से संभावित बाढ़ ग्रस्त स्थानों के चिन्हीकरण किये गये स्थानों की जानकारी लेने के साथ साथ उन स्थानों पर सभी पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बाढ़ सुरक्षा हेतु अति शीघ्र जिला स्तरीय समितियों का गठन करने के अलावा बाढ़ सुरक्षा हेतु स्थापित नियंत्रण कक्ष तथा नियुक्त नोडल अधिकारी का नाम एवं दूरभाष नंबर सार्वजनिक करने की भी बात कही। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि इस समय पूरा देश कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहा है। इसलिए इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए कि अधिकारी जनता की बात सुने और समस्याओं का मौके पर ही समाधान करें। विभाग में एक नई कार्य संस्कृति विकसित करें और जनता की हर संभव मदद करें।
बैठक में सिंचाई सचिव एस.ए. मरूगेशन, प्रमुख अभियंता सिंचाई मुकेश मोहन, संयुक्त सचिव जे.एल. शर्मा, मुख्य अभियंता स्तर-1 दिनेश चंद्रा, मुख्य अभियंता जयपाल सहित सभी जनपदों के सिंचाई अधिकारी मौजूद थे।

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज, मा० मंत्री, पर्यटन, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति,
उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!