Breaking News :
>>भारी बारिश के बीच डीएम मैदान में, क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश>>करोड़ों की लागत से बना नंदा की चौकी का नया पुल धंसा, प्रशासन ने रोकी आवाजाही>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
उत्तराखण्ड

कोटद्वार में बाढ़ से क्षतिग्रस्त पुलों व तटबंध का जल्दी होगा पुनर्निर्माण

स्पीकर ने सिंचाई मंत्री से बाढ़ राहत कार्य शुरू करने को कहा

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अगस्त 2023, शनिवार, देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी व सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने आपदा से कोटद्वार में हुए नुकसान पर चर्चा की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत सिंचाई कार्यमण्डल श्रीनगर (गढ़वाल) द्वारा रूपये 20.00 लाख तक की योजनाएं लघु निर्माण / राज्य सैक्टर के अन्तर्गत नवीनतम एस0ओ0आर0 के कार्य / योजनाओं से सम्बन्धित 21 प्रस्ताव अनुमोदन / स्वीकृति हेतु मंत्री को सौंपे।

विधानसभा अध्यक्ष ने कैबिनेट मंत्री को कोटद्वार में बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोटद्वार में बाढ़ से पुल , पुलिए ,सड़के ,तटबंध काफी क्षतिग्रस्त हुए हैं जिनके पुनर्निर्माण हेतु युद्धस्तर पर कार्य करने होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावितों को और बाढ़ से हुए नुकसान के सर्वे करने पर तुरंत मुआवजा देने की बात कही। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सतपाल महाराज को लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत विभिन्न कार्य योजना के प्रस्ताव सौंपे। जिनमे गाडीघाट में खोह नदी पर 100 मी0 स्पॉन आर०सी०सी० सेतु कासु रक्षात्मक कार्य , कौडिया-मोटाढाक मार्ग पर बी०ई०एल० के निकट सुखरौ नदी पर 300 मी० स्पॉन डबल लेन आर०सी०सी० सेतु का सुरक्षात्मक कार्य,कोटार में रामनगर- लालढांग- कालागढ़- कोटद्वार (चिल्लरखाल – सिगड्डी- कोटद्वार- पाखरी) मोटर मार्ग में 150 मीटर स्पॉन सिद्धबली सेतु का सुरक्षात्मक कार्य , खोह नदी में स्थित 90 मीटर स्पॉन सेतु की कर्टेनवाल का निर्माण कार्य ,खोह नदी पर 100 मीटर आर०सी०सी० गूलर सेतु का सुरक्षात्मक कार्य जैसे प्रस्ताव मंत्री को सौंपे।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विधानसभा अध्यक्ष द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर कार्य करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा की सरकार पूर्ण तरीके से कोटद्वार के बाढ़ पीड़ितों के साथ है सरकार बाढ़ पीड़ितों के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!