Breaking News :
>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान>>मुख्यमंत्री धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर जताया दुख, उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप का किया शुभारंभ>>शिक्षक समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करते हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी>>महिला एशिया कप 2026- भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रनों से हराया>>‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब क्रिस्टल और रिदा के नाम, दोनों ने जीते 66 लाख रुपये>>सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, न्याय, कर्तव्य और लोककल्याण की प्रेरणा देता है- बंशीधर तिवारी>>15 अक्टूबर तक बदलेगी सौंदर्यीकरण और सड़कों की तस्वीर, ड्रोन-सैटेलाइट से होगी अवैध निर्माण पर नजर>>श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री
विदेश

यूक्रेन में खोकवका बाँध के टूटने से आई बाढ़, कई गाँव और खेती की जमीन हुई तबाह  

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जून 2023, रविवार, यूक्रेन। खोकवका बाँध के टूटने से आई बाढ़ से 16 लोगों की मौत हो गई है और 31 लोग लापता हैं। यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। छह जून को बांध के टूटने से कई गांव और बड़ी मात्रा में खेती की जमीन तबाह हो गई है। साथ ही बड़े इलाके में बिजली-पानी की सप्लाई बाधित हो गई है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि बांध किसी हमले में टूटा या फिर ढांचागत असफलता इसके टूटने की वजह बनी।

यूक्रेन का आरोप है कि रूस ने बाँध पर हमला किया, जिससे बांध क्षतिग्रस्त हुआ। वहीं रूस, यूक्रेन पर उसके कब्जे वाले क्रीमिया पर हमले का आरोप लगा रहा है। यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने बताया कि बाढ़ग्रस्त इलाकों से 3614 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है, जिनमें 474 बच्चे और 80 बुजुर्ग शामिल हैं। यूक्रेन के खेरसान और मिकोलेव प्रांत में अभी भी करीब 1300 घर बाढ़ से प्रभावित हैं।  यूक्रेन में करीब 14 लाख लोग खाकोवा बांध के टूटने से आई बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित दक्षिण खेरसान, निप्रोपेत्रोस्क और मिकोलेव क्षेत्र के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

यूक्रेन सरकार ने बाढ़ प्रभावितों को 42 मिलियन डॉलर की आर्थिक मदद देने का एलान किया है। साथ ही जिन लोगों की संपत्ति को बाढ़ से नुकसान हुआ है, उन्हें भी अलग से आर्थिक मदद दी जाएगी। रूस के कब्जे वाले खेरसान प्रांत के प्रमुख आंद्रे एलेक्सेंको ने बताया कि 29 लोगों की मौत हुई है। जिनमें से 12 लोग ओलेस्की और 13 लोग होला प्रिस्टन और चार लोग नोवा खाकोवा इलाके के हैं। बता दें कि खेरसान प्रांत यूक्रेन की निप्रो नदी के पश्चिमी तट पर बसा है। पहले यहां रूस का कब्जा था लेकिन बाद में यूक्रेन ने वापस इस पर कब्जा कर लिया। खेरसान का कुछ हिस्सा निप्रो नदी के पूर्वी तट पर भी है, जो अभी भी रूस के कब्जे में है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!