Breaking News :
>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार>>हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन>>देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद>>विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग>>नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल>>ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
देश

आजादी के अमृत महोत्सव पर 15 अगस्‍त को यूपी में 7500 अमृत सरोवरों पर झंडारोहण क‍िया जाएगा : उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जुलाई 2022, शुक्रवार, लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर 7500 अमृत सरोवरों पर 15 अगस्त को झंडारोहण होगा। सरोवरों की छोटी वीडियो फिल्म व फोटो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कराएं। शहरों की तरह स्मार्ट गांव बनाएं। हर जिले में गांव में विशेष कार्य करने के इच्छुक 100-100 ग्राम प्रधानों की सूची तैयार की जाए।

योजना भवन में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारियों के साथ ग्राम्य विकास से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हाईटेक नर्सरियों से सब्जी उत्पादन करने वाले किसानों का सबसे ज्यादा फायदा होगा। गरीबों का घर अमीरों को नहीं देने देंगे, गड़बड़ी पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल आडिट के समय विकास विभाग के अधिकारी रैंडम आधार पर मौजूद रहे।

राजस्व अभिलेखों में खेल मैदान के नाम पर दर्ज जमीनों को विकसित कराकर वहां ग्रामीणों की आकांक्षाओं के अनुरूप खेल उपकरण रखे जाएं। उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि विलुप्तप्राय नदियों का पुनरोद्धार ऐसे किया जाए कि वे फिर विलुप्त न होने पाए। नदियों के एक किलोमीटर क्षेत्र के सभी जल स्रोतों, तालाबों का भी जीर्णोद्धार कराएं। गांवों में विशेष कार्य करने वाले प्रधानों, अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाए। उन्होंने कहा कि सोशल आडिट की कार्रवाई रिपोर्ट शीघ्र आनी चाहिए व योजनाओं के लाभार्थियों को समय पर भुगतान कराएं।

वरिष्ठ अधिकारियों की निरीक्षण की रिपोर्ट अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिल रही। बुंदेलखंड में मनरेगा में 90 दिन कृषि कार्य कराने की मांग पर कहा कि इसका प्रस्ताव भेजा जाए। जल जीवन मिशन की समीक्षा में कहा कि हर घर को नल से पानी देने के लिए तेजी से काम होना चाहिए, ताकि समय से परियोजनाएं पूरी हो सकें। गांवों में घरों के साथ स्कूल व छोटी बड़ी संस्थाओं को भी नल के पानी की आपूर्ति कराई जाए। कृषि उत्पादन आयुक्त व अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास मनोज कुमार स‍िंंह ने कहा कि गांव पंचायतें अमृत सरोवरों के निर्माण में पांच लाख से अधिक का प्रोजेक्ट बना सकती है।

प्रमुख सचिव नमामि गंगे व जल जीवन मिशन अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि जल जीवन मिशन से संबंधित डीपीआर भेजने में सभी तत्परता बरतें। ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि अमृत सरोवरों व अन्य प्राथमिकता के कार्यों की ड्रोन कैमरा से फोटोग्राफी करायी जाए। अपर आयुक्त मनरेगा ने बताया कि 100 दिन रोजगार देने में साल के प्रथम क्वार्टर में प्रदेश, देश में दूसरे स्थान पर है। बैठक में ग्राम्य विकास विभाग व जल निगम सहित अन्य विभागों के उच्चाधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!