Breaking News :
>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखण्ड

पांच मिनट तक गुलदार से भिड़ा युवक, जख्मी होने पर भी नहीं हारी हिम्मत

ऋषिकेश। तीर्थनगरी और आसपास क्षेत्र में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की रात घर के बाहर लघु शंका को गए एक युवक पर गुलदार ने हमला कर दिया। साहसी युवक ने पांच मिनट तक गुलदार से संघर्ष किया। इस संघर्ष में युवक जख्मी हो गया। आसपास के लोग एकत्र हुए तो गुलदार यहां से भाग गया। इस घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद गुलदार ने इसी क्षेत्र में एक गाय पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया।

प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक बुधवार की रात करीब 8:15 बजे आशीष मौर्य 19 वर्ष पुत्र विक्रमजीत मौर्य निवासी गली नंबर एक गुप्ता बस्ती सोमेश्वर नगर ऋषिकेश लघु शंका के लिए घर से बाहर गया था।

इस बीच पहले से घात लगाकर बैठे एक गुलदार ने आशीष पर हमला बोल दिया आशीष के सिर, चेहरे और पीठ पर गुलदार ने हमला किया। करीब पांच मिनट तक आशीष ने गुलदार के साथ संघर्ष किया, मगर उसने  गुलदार को अपने गले तक नहीं पहुंचने दिया।

इस बीच आसपास हल्ला होने पर गुलदार वहां से भागकर कहीं और छिप गया और आशीष भाग कर मोहल्ले में आ गया। उसने पूरी घटना की जानकारी दी। मोहल्ले के लोग आशीष को लेकर नजदीकी क्लिनिक पहुंचे। जहां उसका  उपचार किया गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय पार्षद राम अवतारी पंवार मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि युवक पर हमले के बाद गुलदार ने करीब डेढ़ घंटे बाद यहां एक गाय पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। ऋषिकेश रेंज अधिकारी को सूचित कर दिया गया था मगर देर रात तक विभाग की टीम मौके पर नहीं आई।

नगर निगम के पार्षद शिव कुमार गौतम ने इस मामले में वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जब पिछले दो माह से गुलदार क्षेत्र में सक्रिय है तो विभाग को क्षेत्र में गस्त बढ़ाने चाहिए थी मगर ऐसा नहीं हुआ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!