Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
ताज़ा खबरेंदेश

चित्तौड़गढ़ जिले के श्रीसांवलिया अस्पताल में कोविड केयर सेंटर के छत का दरवाजा तोड़कर भाग निकले 5 कैदी

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 मई 2021, मंगलवार, उदयपुर। चित्तौड़गढ़ जिले के श्रीसांवलिया अस्पताल में कैदियों के लिए बने कोविड केयर सेंटर से सोमवार को फरार पांच कैदियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य तीन की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि पकड़े गए कैदियों में चंदेरिया निवासी पप्पू जोगी तथा मध्यप्रदेश के सिंगोली-नीमच निवासी संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उनके साथ फरार हुए कैदी हरपुरा-पारसोली निवासी पिंटू पुत्र संतोष ब्राह्मण, चावंडिया-पारसोली निवासी मुकेश उर्फ पप्पू पुत्र कन्हैयालाल सालवी तथा किसनियाखडी-कपासन निवासी कुलदीप पुत्र उम्मेद सिंह राजपूत की तलाश की जा रही है।

सोमवार रात उनके घरों पर पुलिस ने दबिश दी थी। उल्लेखनीय है कि सोमवार सुबह पांचों कैदी कोविड केयर सेंटर के छत का दरवाजा तोड़कर भाग निकले थे। इस सेंटर में नौ कैदी भर्ती थे और सभी कोरोना पीड़ित थे। एक अन्य कैदी के जरिए ही पुलिस को पांच कैदियों के फरार होने का पता चला। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत सिंह देवल तथा सदर थानाधिकारी दर्शन सिंह मौके पर पहुंचे। फरार कैदियों को पकड़ने के लिए जिले भर में नाकाबंदी करा दी गई थी और उनकी तलाशी में पांच टीमें लगाई गई थीं। फरार दो कैदी सोमवार देर रात ही पुलिस के कब्जे में आ गए। जिनसे अन्य तीन फरार साथियों के बारे में पूछा जा रहा है।

कैदियों के कोरोना पॉजीटिव आने पर उनके उपचार के लिए पिछले साल ही श्री सांवलिया अस्पताल के एक हिस्से में विशेष कोविड केयर सेंटर की स्थापना की गई थी। जहां सोमवार को नौ कोरोना पॉजीटिव कैदी उपचार ले रहे थे। उनमें से पांच फरार हो गए थे। पिछले साल भी इस सेंटर से दो कैदी खिड़की के रास्ते फरार हो गए थे, जो एक ही दिन में पकड़ में आ गए थे।

जी से फैलते कोरोना संक्रमण के बीच राजस्थान में सोमवार से नई गाइडलाइन लागू हो गई। रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा के नाम से लागू नहीं गाइडलाइन के अनुसार, अब विवाह समारेाह में 31 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। इससे अधिक लोग एकत्रित होने पर एक लाख तक का जुर्माना वसूला जा सकेगा। विवाह समारोह के आयोजन की क्षेत्रीय उपखंड अधिकारी को सूचना देनी होगी। उपखंड अधिकारी के यहां विवाह समारोह में शामिल होने वालों की सूची भी पेश करनी होगी। पहले 50 लोग तक विवाह समारोह में शामिल हो सकते थे। बेवजह सड़कों पर घूमने वालों पर सख्ती होगी। सरकार ने तय किया है कि दोपहर 12 से सुबह पांच बजे तक बिना किसी काम के घूमते नजर आने वालों को 14 दिन तक क्वारंटाइन किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!