Breaking News :
>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान>>मुख्यमंत्री धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर जताया दुख, उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप का किया शुभारंभ>>शिक्षक समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करते हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी>>महिला एशिया कप 2026- भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रनों से हराया>>‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब क्रिस्टल और रिदा के नाम, दोनों ने जीते 66 लाख रुपये>>सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, न्याय, कर्तव्य और लोककल्याण की प्रेरणा देता है- बंशीधर तिवारी>>15 अक्टूबर तक बदलेगी सौंदर्यीकरण और सड़कों की तस्वीर, ड्रोन-सैटेलाइट से होगी अवैध निर्माण पर नजर>>श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री
खेल

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज

नई दिल्ली। इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार को पीछे छोड़ते हुए भारतीय टीम अब जिम्बाब्वे दौरे पर नई शुरुआत करने के इरादे से उतरेगी। तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा, जहां कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में युवा भारतीय टीम जीत के साथ अभियान का आगाज करना चाहेगी। वहीं घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश में जिम्बाब्वे भी भारत को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज  हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। हालिया टी20 सीरीज में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी भारतीय टीम इस दौरे को वापसी के बड़े अवसर के रूप में देख रही है। दूसरी ओर, घरेलू मैदान पर खेलने वाली जिम्बाब्वे की टीम अपने हालिया प्रदर्शन के दम पर आत्मविश्वास से भरी हुई है।

भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी। टी20 अंतरराष्ट्रीय में कप्तान के तौर पर उन्हें अब तक पहली जीत का इंतजार है। ऐसे में इस सीरीज में उनकी कप्तानी और टीम संयोजन दोनों की परीक्षा होगी। बल्लेबाजी क्रम में ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों से बड़ी पारियों की उम्मीद रहेगी।

इस दौरे पर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर भी खास नजर रहेगी। पिछले दौरे में वह अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके थे, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें खुद को साबित करने का अच्छा मौका मिलेगा। वहीं तेज गेंदबाजी विभाग में मयंक यादव, प्रिंस यादव, यश ठाकुर और अशोक शर्मा जैसे युवा गेंदबाजों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है।

जिम्बाब्वे की टीम भी मजबूत लय में है। टी20 विश्व कप 2026 में प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद उसने बांग्लादेश को टेस्ट और वनडे सीरीज में हराकर अपना आत्मविश्वास बढ़ाया है। कप्तान सिकंदर रजा के नेतृत्व में टीम एक बार फिर भारत के खिलाफ घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगी। वेस्ली मधेवेरे की वापसी से मेजबान टीम का बल्लेबाजी क्रम भी मजबूत हुआ है।

पिच रिपोर्ट:
हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को उछाल और स्विंग मिलने की संभावना है। हालांकि मैच आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाज भी खुलकर रन बना सकते हैं। मौसम साफ रहने का अनुमान है, जिससे पूरे 20 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है।

संभावित भारतीय प्लेइंग इलेवन:
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, मयंक यादव, यश ठाकुर/अशोक शर्मा।

संभावित जिम्बाब्वे प्लेइंग इलेवन:
ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मरुमानी (विकेटकीपर), वेस्ली मधेवेरे/डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रियान बर्ल, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, मिल्टन शुंबा, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगरावा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

कब और कहां देखें मैच?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मुकाबला शाम 4:30 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 4:00 बजे होगा। मैच का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री-टू-एयर देखा जा सकेगा। इसके अलावा Unite8 Sports Network पर भी मुकाबले का प्रसारण उपलब्ध रहेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!