Breaking News :
>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

एम्परसेंड ग्रुप के सहयोग से शुरू हुआ उत्तराखंड में ‘पहला डिजिटल स्मार्ट आँगनवाड़ी केंद्र, जानिए इस केंद्र की विशेषतायें

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अक्टूबर 2021, शुक्रवार, देहरादून। राजधानी देहरादून में उत्तराखंड के पहले डिजिटल आँगनबाड़ी की शुरुआत हो गई है। पीएम मोदी के नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के तहत डिजिटल इंडिया मिशन की दिशा में उत्तराखंड के लिए यह आधुनिक परिवर्तन की दिशा में काम करेगा। गुरुवार को प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने इसका उद्घाटन किया। एम्परसेंड ग्रुप के सहयोग से उत्तराखंड सरकार द्वारा इसकी पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरूआत की गई है।

यह आधुनिक केंद्र देहरादून जनपद के ग्राम झाझरा में खोला गया है।

महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने उत्तराखंड की पहली स्मार्ट आँगनवाड़ी शुरुआत करते हुए कहा कि डिजिटल इंडिया मिशन के तहत राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत यह बड़ी शुरुआत है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की सभी आँगनवाड़ी केंद्रों को डिजिटल करने हेतु केंद्र सरकार को जल्द प्रस्ताव भेजा जाएगा।

एम्परसेंड ग्रुप के सीईओ विनेश मेंनन ने बताया कि राज्य सरकार के साथ शुरू किए गए इस पायलट प्रोजेक्ट के संचालन के बाद प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसकी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि है इस डिजिटल आँगनवाड़ी में स्मार्ट क्लास के साथ ही सप्ताह के 6 दिन का प्रीलोडेड कंटेंट तैयार किया गया है।
इसके साथ ही इस डिजिटल आँगनवाड़ी केंद्र में सीसीटीवी कैमरे और वर्चुअल माध्यम से जोड़ने की पूरी व्यवस्था है। जहाँ नेटवर्क सम्बंधी दिक्कत होगी वहाँ सेटेलाइट के माध्यम से भी इसे संचालित किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि एम्परसेंड ग्रुप और राज्य सरकार के साथ सामूहिक प्रयास में आगे इनका विस्तार किया जाएगा।

इस दौरान सचिव महिला बाल विकास हरीश चंद्र सेमवाल ने कहा कि यह डिजिटल इंडिया की दिशा में अनोखा प्रयोग आँगनबाड़ी केंद्रों में किया गया है विभाग द्वारा जल्दी इसे अन्य ज़िलों में भी शुरु किया जाएगा ताकी आँगनबाड़ी केंद्रों को स्मार्ट और डिजिटल बनाया जा सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!