Breaking News :
>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी
देश

बिहार में निर्दलीय MLC प्रत्याशी के काफिले पर फायरिंग; एक की मौत, चार घायल

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 अप्रैल 2022, मंगलवार, पटना। बिहार में सोमवार को स्‍थानीय प्राधिकार के विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव (MLC Local Bodies Election) के लिए मतदान हुआ। इसके बाद देर रात सिवान के एमएलसी के निर्दलीय उम्मीदवार रईस खान पर एके 47 से अंधाघुंध फायरिंग की गई। इस जानलेवा हमले में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई तो चार अन्‍य घायल हो गए। इनमें दो रईस खान के समर्थक शामिल हैं। हमले में रइस खान बाल-बाल बच गए। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह सिवान के सिसवन के महाराणा चौक को जाम कर दिया है। 

बीती रात सिवान जिले में निर्दलीय एमएलसी प्रत्याशी रईस खान के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने का मामला सामने आया है। खबर के मुताबिक, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महुअल गांव में सोमवार की देर रात अज्ञात बदमाशों की फायरिंग में गोली लगने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिसवन गांव निवासी विनोद कुमार यादव के रूप में हुई है। घटना में  तैयब अली उर्फ बबलू खान और फूलन के घायल होने की सूचना है। इसमें बबलू की स्थिति नाजुक बनी हुई है। अन्‍य घायलों के भी निजी अस्‍पतालों में भर्ती होने की बात कही जा रही है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी, एसडीपीओ, नगर थाना इंस्पेक्टर, सराय ओपी प्रभारी सहित कई थानों की पुलिस जांच को सदर अस्पताल पहुंची और पूछताछ में जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा सूफिया नर्सिंग होम पहुंचे और घायलों से मिल कर घटना की जानकारी लेने का प्रयास किया। एसपी ने बताया कि मामले की तहकीकात कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस बीच घटना के विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह सिसवन के महाराणा चौक को जाम कर दिया है।  

MLC के उम्मीदवार ने कहा कि उनपर एके 47 से जानलेवा हमला किया गया, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। रईस खान का कहना है कि चार-पांच 47 से एक साथ हमला किया गया। घटना में गांव के एक निर्दोष लड़के की मौत हो गई। मतदान के पश्‍चात मतपेटियों के जमा किए जाने के बाद वापसी के दौरान घटना हुई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!