Breaking News :
>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियां>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान- डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल>>आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप>>‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में>>उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई>>कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा>>मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम>>देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

लखनऊ में बीच सड़क में चलती बस में लगी आग, मची अफरातफरी

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, मंगलवार, 15 मार्च 2022, लखनऊ। लोहिया पथ पर फन माल के पास रोडवेज की एक चलती बस में आग लग गई। बस गोंडा डिपो की थी। बस में 19 यात्री सवार थे। उन्हें सकुशल उतार लिया गया। अचानक लगी आग से अफरातफरी मच गई। मंगलवार कैसरबाग बस स्टेशन से सवारियां लेकर जा रही गोंडा जा रही बस के निचले हिस्से में धुआं निकल रहा था। इसे देख बगल से गुजर रहे एक वाहन सवार ने धुआं निकलते देख कंडक्टर को इशारा किया। परिचालक बस रुकवा बाहर निकला। निकल रहे धुएं को देख परिचालक ने सभी सवारियों को नीचे उतार लिया

लोह‍िया पथ पर बीच सड़क बस में लगी आग देखकर अफरा तफरी मच गई। एक साइड में लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना दमकल व‍िभाग को दी। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।

इसी बीच बस धू-धू कर जलने लगी। यात्रियों को दूसरी बस से कुछ देर बाद गंतव्य की ओर रवाना किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर तकनीकी टीम को भेजा गया है। सारे यात्री सुरक्षित हैं। कारणों की जांच की जा रही है। बस चालक ने डीजल लीक होने और शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जाह‍िर की है। परिवहन विभाग को घटना की जानकारी दी गई है। घटना के कारणों का पता जांच पड़ताल के बाद ही चल सकेगा।

12 मार्च को लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र के बिजुआ कस्बे के पास करीब पलिया जा रही प्राइवेट बस में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। सभी यात्रियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। निजी बस में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया। वहीं 13 दिसंबर 2021 को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर राजस्‍थान से आ रही टूरिस्ट बस में आग लगी थी। उसमें 75 यात्री सवार थे। बस बिहार जा रही थी। आग लगने पर घबराये यात्रियों ने खिड़की से कूदकर जान बचाई थी। कुछ ही देर में पूरी बस जल गई दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया था। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!