Breaking News :
>>कैसी चाहिए खेल नीति, 30 जुलाई तक बताइए- रेखा आर्या>>MDDA का बड़ा एक्शन, 100 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई बहुमंजिला निर्माण सील>>देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र- सीएम धामी>>सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय शिविर में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जन समस्याएं>>मंत्री रेखा आर्या ने किया प्रदेश के पहले “प्लेस ऑफ सेफ्टी” का शिलान्यास>>फॉरेस्ट में ऑल टूरिस्ट साइट्स के लिए बुकिंग व्यवस्था ऑनलाईन की जाए- मुख्य सचिव>>श्री बद्रीनाथ धाम में वित्तीय अनियमितता मामले में SIT जांच के बाद मंदिर समिति का कार्मिक देहरादून से गिरफ्तार>>मुंह के छालों से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, मिलेगी राहत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कंडोली में आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का किया उद्घाटन>>‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, फिल्म ने तीन दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>उत्तराखंड परिवहन निगम की बड़ी तैयारी, देहरादून-दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी हाइड्रोजन बसें>>सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा के लिए नैनीताल जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक
उत्तराखंड

पलटन बाजार में कपड़ों के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

दमकल की चार गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

देहरादून। शहर के व्यस्ततम कारोबारी क्षेत्र पलटन बाजार में बुधवार को एक कपड़ों के गोदाम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में गोदाम में रखा बड़ी मात्रा में कपड़ों का सामान जलकर नष्ट हो गया।

पुलिस के अनुसार 17 जून 2026 को कोतवाली नगर को सूचना मिली कि पलटन बाजार स्थित एक दुकान की तीसरी मंजिल पर आग लग गई है। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस और फायर स्टेशन देहरादून से दमकल की चार गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। दमकल कर्मियों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए काफी प्रयासों के बाद आग को नियंत्रित कर लिया।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि पलटन बाजार स्थित ननकानी गारमेंट्स की तीसरी मंजिल पर लिफ्ट लगाने का कार्य चल रहा था। इस दौरान वेल्डिंग का काम भी किया जा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से कपड़ों के गोदाम में आग भड़क गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

आग लगने से गोदाम में रखा अधिकांश कपड़ा और अन्य सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, समय रहते दमकल विभाग की कार्रवाई से आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं पुलिस और फायर विभाग आग लगने के सटीक कारणों की जांच में जुटे हुए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!