Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
देश

’15 करोड़’ वाले बयान पर वारिस पठान के खिलाफ एफआइआर दर्ज

कर्नाटक के कलबुर्गी पुलिस ने भड़काऊ भाषण देने के लिए एआइएमआइएम के नेता वारिस पठान के खिलाफ अलग-अलग घाराओं के तहत एफआइआर दर्ज किया है। पुलिस ने पठान के खिलाफ दंगा भड़काने के इरादे से लोगों को उसाने के मामले में आपीसीसी की धारा 117, 153 और विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना के लिए धारा 153A के तहत केस दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि कर्नाटक के गुलबर्गा में 19 फरवरी को सीएए विरोधी रैली में लोगों को संबोधित करते हुए वारिस पठान ने कहा था कि 100 करोड़ पर 15 करोड़ भारी पड़ेंगे। इसी बयान के को लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है।  वारिस पठान के इस बयान की काफी आलोचन हुई थी।

कांग्रेस ने की थी सख्त कार्रवाई की मांग

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि मुहम्मद अली जिन्ना इस तरीके से बोलते थे। दलवई ने समाचार एजेंसी एएनआइ से कहा,’ये ऐसा है कि जिन्ना इस तरह से ही बातें करते थे। उन्हें ये ध्यान रखना चाहिए कि देश में जिन्ना पैदा नहीं होगा। वहीं, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पठान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इसी तरह की टिप्पणी असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी भी करते हैं। वारिस पठान के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस ने हमेशा कट्टरपंथी विचारधारा के खिलाफ लड़ाई लड़ी है।

देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए- रामचंद्र राव 

तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी के नेता रामचंद्र राव ने शुक्रवार को कहा कि वारिस पठान पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। समाचार एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी भाषा  अकबरुद्दीन ओवैसी ने बैसन में निर्मल में बोली थी। इस प्रकार की भाषा और दृष्टिकोण से पता चलता है कि इस पार्टी में अलगाववादी प्रवृत्ति बढ़ रही है। हम इसकी निंदा करते हैं और असदुद्दीन ओवैसी को माफी मांगनी चाहिए।

संबित पात्रा ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत अन्य नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाए

वारिस पठान के बयान पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत अन्य नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इन सभी ‘तथाकथित उदारवादियों’ के हाथ में संविधान है और दिल में वारिस पठान।’

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *