Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरेंदेश

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की मंगलवार शाम 4:30 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जनवरी 2022, मंगलवार, नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार शाम 4.30 बजे ‘महत्वपूर्ण आर्थिक मुद्दे’ पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली हैं। सरकार द्वारा जारी एक मीडिया एडवाइजरी के अनुसार, सीतारमण आज एक महत्वपूर्ण आर्थिक मुद्दे पर शाम 4.30 बजे नेशनल मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूदा समय में केंद्रीय बजट 2022 के लिए विभिन्न स्टेक होल्डर के साथ पूर्व-बजट चर्चा कर रही हैं। वह 1 फरवरी को बजट पेश करेगी।

भारत का सबसे बड़ा बीमाकर्ता जीवन बीमा निगम (LIC), इस महीने अपनी प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) के प्रमुख डिटेल प्रकाशित कर सकता है और मार्च के मध्य तक सार्वजनिक शेयर जारी करना शुरू कर सकता है। एलआईसी की लिस्टिंग भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होना तय है, जिसमें सरकार का लक्ष्य हिस्सेदारी बेचने से 900 अरब रुपये (12.2 अरब डॉलर) जुटाने का है। भारत में जीवन बीमा बाजार में एलआईसी की बहुलांश हिस्सेदारी है और सरकार को उम्मीद है कि आईपीओ से इस वित्तीय वर्ष में घाटे के अंतर को पाटने में मदद मिलेगी।

विदित रहे कि कोरोना की तीसरी लहर की गंभीर होती चुनौती और पांच राज्यों के चुनावों की सियासी सरगर्मी के बीच संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और आठ अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान वर्ष 2022-23 का आम बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति रामनाथ को¨वद के संयुक्त अभिभाषण के साथ शुरू होने वाले बजट सत्र के दो चरण होंगे। पांच राज्यों के चुनाव में राजनीतिक नेताओं और पार्टियों की व्यस्तता के मद्देनजर बजट सत्र का पहला चरण केवल 12 दिनों तक 31 जनवरी से 11 फरवरी तक ही चलेगा।

राष्ट्रपति के दोनों सदनों में संयुक्त अधिवेशन के बाद पहले ही दिन लोकसभा और राज्यसभा में मौजूदा वित्त वर्ष का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन एक फरवरी को सुबह 11 बजे लोकसभा में आम बजट पेश करेंगी। देश की महिला वित्तमंत्री के तौर पर निर्मला संसद में लगातार चौथी बार आम बजट पेश करने का रिकार्ड बनाएंगी। मोदी सरकार की दूसरी पारी का भी यह चौथा और 2014 से अब तक लगातार नौंवा आम बजट होगा।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.