Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डदेश

उपराष्ट्रपति के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारी को दिया फाइनल टच

तीस मई को नैनीताल एवं उधमसिंह नगर का दौरा करेंगे उपराष्ट्रपति

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 29 मई 2024, देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने 30 मई को उप राष्ट्रपति के जनपद नैनीताल एवं उधमसिंह नगर के प्रस्तावित भ्रमण के दौरान सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक की। सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने आयुक्त कुमाऊँ, पुलिस उप महानिरीक्षक, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल एवं उधमसिंह नगर को उप राष्ट्रपति के भ्रमण के दौरान प्रस्तावित कार्यक्रम पर उप राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा दिए गए निर्देशानुसार समस्त व्यवस्थायें किए जाने के निर्देश दिए है।

इसके साथ ही मुख्य सचिव ने उप राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान एयरपोर्ट/हैलीपेड एवं कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संचार व्यवस्था के सम्बन्ध में बीएसएनएल द्वारा एयरपोर्ट/हैलीपेड एवं कार्यक्रम स्थल में मानकों के अनुसार हाट लाइन, वाई-फाई कनेक्शन की व्यवस्था एनआइसी के साथ समन्वय करते हुए किए जाने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने एयरपोर्ट/हैलीपेड से कार्यक्रम स्थल तक सड़क मार्ग की आवश्यक मरम्मत आदि की व्यवस्था, निर्वाध विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति आदि के भी निर्देश दिए हैं।

बैठक में पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव दिलीप जावलकर सहित सम्बन्धित अन्य अधिकारी तथा जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल एवं उधमसिंह नगर वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!