Breaking News :
>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी>>नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू>>जनता दर्शन में सीडीओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश>>उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>ज्यादा मक्खन खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल और मोटापे का खतरा>>एसआईआर पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, 10 करोड़ नाम हटाने का दावा कर उठाए सवाल>>‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग>>माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट>>अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

फिल्मी सितारों ने भी कारगिल जंग में शहीद हुए जवानों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 जुलाई 2021, सोमवार, नई दिल्ली। पूरे देश में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस बनाया जाता है। इस मौके पर देश की बड़ी हस्तियां कारगिल जंग में शहीद हुए सैनिकों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है। कई फिल्मी सितारों ने भी कारगिल जंग में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शहीद जवानों के लिए खास पोस्ट साझा कर उनकी शहादत को याद किया है।

अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कारगिल विजय दिवस के मौके पर लिखा, ‘मैं हमारे उन वीरों को याद कर रहा हूं जिन्होंने बहादुरी से लड़ाई लड़ी और कर्तव्य की पंक्ति में अपने प्राणों की आहुति दे दी। हमारे नायकों को मेरा सलाम, आप हैं तो हम हैं #KargilVijayDiwas’। फिल्म तूफान के अभिनेता फरहान अख्तर ने भी कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को याद किया है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘भारतीय सेना के प्रति सम्मान और आभार और हमारे बहादुर सैनिकों और शहीद वीरों की याद में। आपके साहस, समर्पण और बलिदान ने असंभव को पूरा किया।’ अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘भारतीय सशस्त्र बलों के उन सभी बहादुर सैनिकों को सलाम जिन्होंने हमारे देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी, जय हिन्द।’

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर लिखा, ‘कारगिल युद्ध के असली नायकों के वीरतापूर्ण प्रयासों और बलिदानों को याद करने का दिन। हमारी रक्षा करने और हमें सुरक्षित रखने के लिए धन्यवाद। कारगिल के सभी योद्धाओं को शत शत नमन।’ वहीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि की है।

jagran

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘अपने बहादुर सैनिकों को याद कर रही हूं और उनके बलिदान को सलाम कर रही हूं। आपके बलिदान को कभी भूला नहीं जा सकता है।’ इनके अलावा और भी कई बॉलीवुड सितारों ने कारगिल विजय दिवस शहीद सैनिकों को याद किया है। बता दें कि देश ‘कारगिल विजय दिवस’ की 22वीं वर्षगांठ मना रहा है। भारतीय सशस्त्र बलों ने 26 जुलाई, 1999 को पाकिस्तान को हराया था। तब से, ऑपरेशन विजय में भाग लेने वाले सैनिकों के गौरव और वीरता को हमेशा के याद रखने के लिए इस दिन को ‘कारगिल विजय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!