Breaking News :
>>BCI चेयरमैन के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में वकीलों का प्रदर्शन>>कीव पर रूसी मिसाइल हमले में छह लोगों की मौत, 33 घायल>>डिमटा बैंड के पास NH-707A का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त, दोनों तरफ से यातायात पूरी तरह ठप>>‘हैवान’ का पहला गाना ‘मेरे हीरो है वो’ हुआ रिलीज>>रायपुर की 16 ग्राम पंचायतों में मजबूत होगा कचरा प्रबंधन, पर्यावरण सखियों को मिला नया वाहन>>सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक, वेतन वृद्धि और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर>>वन, वन्यजीव और समुदायों की रक्षा को अपने करियर की सफलता का पैमाना बनाएं- उपराष्ट्रपति>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान
उत्तराखण्ड

राज्य स्थापना दिवस सप्ताह की श्रृंखला में मुख्यमंत्री की पहल पर मसूरी में फिल्म कॉनक्लेव का आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। राज्य स्थापना दिवस सप्ताह की श्रृंखला में 8 नवम्बर, 2019 को स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर मसूरी में फिल्म कान्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की पहल पर मसूरी में फिल्म कॉनक्लेव का आयोजन हो रहा है। फिल्म कॉनक्लेव का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार स्मृति ईरानी एवं मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा संयुक्त रूप से किया जायेगा।
फिल्म कॉनक्लेव में तीन सत्र मुख्य रूप से होंगे, जिन पर बॉलीवुड व फिल्म जगत से जुड़े विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। फिल्म कॉनक्लेव में बॉलीवुड से कई नामी हस्तियां शामिल हो रही हैं। इनमें सुभाष घई, नारायण सिंह, तिग्मांशु धूलिया, विशाल भारद्वाज, रेखा विशाल भारद्वाज, मुजफ्फर अली,  वनिशा वालिया, जैकी भगनानी, तारान आकाश, आसिफ मर्चेंट, रवि वालिया, सोहेल मकलाई, कनिष्का नांडे, कुलमीत मक्कड़, सौरभ मिश्रा, मनीष रामचन्द्र शेडगे, बी.के.सामंत, नेलसन आनन्द दास, रूप दुर्गापाल आदि फिल्म निर्माता-निर्देशक शामिल हैं।
राज्य सरकार द्वारा राज्य में फिल्मों की शूटिंग के लिए अनुकूल माहौल बनाया गया है। जिसका परिणाम है कि उत्तराखण्ड को वर्ष 2018 के लिए 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अन्तर्गत  Most Film-Friendly State का प्रथम पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। इससे पूर्व वर्ष 2017 में भी उत्तराखण्ड को पुरस्कृत किया गया है।
राज्य सरकार द्वारा फिल्म नीति 2019 लागू की गई। विगत एक वर्ष में राज्य में 200 से अधिक फिल्मों, धारावाहिक, डाक्यूमेंट्री आदि की शूटिंग की गई है। इनमें मीटर चालू, बत्ती गुल, परमाणु, बाटला हाउस, कबीर, केदारनाथ, नरेन्द्र मोदी, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होने वाला कार्यक्रम Man vs Wild आदि कई बड़े नाम भी शामिल है। राज्य सरकार द्वारा फिल्म नीति को आकर्षक बनाया गया है, जिसमें सिंगल विंडो शूटिंग अनुमति प्रदान की जा रही है। अब राज्य में शूटिंग हेतु कोई भी शुल्क नही लिया जा रहा है। नई फिल्म नीति में रुपये 1.5 करोड़ तक अनुदान दिये जाने की व्यवस्था है। इसके साथ ही शूटिंग अवधि में पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराया जाना भी शामिल है। इस फिल्म कॉनक्लेव का मुख्य उद्देश्य राज्य की फिल्म नीति को और अधिक आकर्षक बनाने के साथ ही राज्य में अधिक से अधिक फिल्मों को शूटिंग के लिए आमंत्रित करना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!