Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति और स्टंट डायरेक्टर राज कौशल के निधन से पूरे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जून 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन हो गया है। राज इंडस्ट्री के जानेमाने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर थे। बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़ने की वजह से राज ने इस दुनिया से अलविदा कह दिया। राज के निधन की खबर से उनके दोस्त और सेलेब्स सदमे में हैं।

नेहा धूपिया, कुब्रा सेठ, अमोल पारशर, रोशन अब्बास, रोनित रॉय, टिस्का चोपड़ा समेत तमाम सेलेब्स ने राज के निधन पर दुख ज़ाहिर किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सुबह 11 बजे राज की अंतिम यात्रा निकाली गई जिसकी फोटोज़ और वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रही हैं।

राज की अंतिम यात्रा की फोटोज़ और वीडियो काफी भावुक करने वाली हैं। इन फोटोज़ में मंदिरा अपने दोस्त रोनित रॉय के गले लगकर फूट-फूटकर रोती नज़र आ रही हैं, वहीं रोनित लगातार उन्हें संभालते दिख रहे हैं।

इन फोटोज़ से साफ समझ आ रहा है कि पति के यूं अचानक चले जाने से मंदिरा पूरी तरह टूट गई हैं। इस दौरान मंदिरा ने सफेद शर्ट और ब्लू जींस पहनी हुई है और कुछ फोटोज़ में एक्ट्रेस अपनी पति की बॉडी के साथ एम्बुलेंस में बैठी दिख रही हैं।

फोटोज़ में भले मंदिरा मास्क लगाए दिख रही हैं, लेकिन उनकी आंखों से लगातार बहते आंसू किसी से छुप नहीं पा रहे हैं। एम्बुलेंस में मंदिरा के साथ उनके दोस्त आशीष चौधरी भी नज़र आरहे हैं जिनकी आंखों में भी आंसू साफ दिख रहे हैं। 

आपको बता दें कि राज इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। राज कौशल ने 1999 में आयी म्यूज़िकल रोमांटिक फ़िल्म प्यार में कभी कभी से निर्देशकीय पारी शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन किया।

राज को इंडस्ट्री में उनके व्यवहार के लिए भी जाना जाता था। यही वजह है कि उनके साथ काम करने वालों के अलावा तमाम सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!