Breaking News :
>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आये फिल्म अभिनेता आमिर ख़ान ने ख़ुद को किया क्वारंटाइन

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मार्च 2021, बुधवार, नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों जहाँ एक तरफ देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना के मामले फिर से तेज़ी से बढ़ते जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड इंडस्ट्री पर भी कोरोना संकट तेज़ी से मंडरा रहा है। रणबीर कपूर, मनोज बाजपेयी, कार्तिक आर्यन, संजय लीला भंसाली, सिद्धांत चतुर्वेदी, तारा सुतारिया, सतीश कौशिक के बाद अब फिल्म अभिनेता आमिर ख़ान भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। जी हां, आमिर ख़ान का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है जिसके बाद एक्टर ने ख़ुद को घर पर ही क्वारंटाइन कर लिया है।

एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए आमिर ख़ान के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि ‘आमिर ख़ान का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने घर पर ही ख़ुद को क्वारंटाइन कर लिया है और सारे प्रोटोकॉल्स फॉलो कर रहे हैं। जो भी लोग कुछ दिनों में आमिर ख़ान के आसपास रहे हैं उन्हें भी सावधानी के तौर पर अपना कोविड 19 का टेस्ट करवा लेना चाहिए’। आमिर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कर  रहे थे, लेकिन फिलहाल एक्टर ने अपनी टीम को भी कुछ दिन रेस्ट करने की सलाह दी है और शूटिंग रोक दी गई है। एक्टर अब पूरी तरह ठीक हो जाने के बाद ही  फिल्म की शूटिंग दोबार से शुरू करेंगे।

विदित रहे कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ अंग्रेजी फ़िल्म फॉरेस्ट गंप की ऑफ़िशियल रीमेक है। इस फिल्म में आमिर ख़ान के साथ हाल ही में मां बनी बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ख़ान लीड रोल में दिखेंगी। फिल्म में करीना कपूर का पार्ट उनकी डिलीवरी से पहले ही शूट कर लिया गया था। इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन करेंगे। आपको बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही आमिर ख़ान ने सोशल मीडिया से भी पूरी तरह ब्रेक ले लिया है। एक्टर ने हाल ही में ये घोषणा की थी कि वो काम पर फोकस करने के लिए सोशल मीडिया कुछ वक्त के लिए छोड़ रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!