Breaking News :
>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
देश

लद्दाख सीमा के पास पाकिस्तान तैनात कर रहा लड़ाकू जेट

लद्दाख सीमा के पास पाकिस्तान तैनात कर रहा लड़ाकू जेट, ना'पाक' साजिश पर सेना की कड़ी नजर

नई दिल्ली,Pakistan deploying Fighter Jets Near Ladakh जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370(Article 370) को हटाए जाने के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव जारी है। तनाव के इन हालातों के बीच पाकिस्तानी सेना एक और नापाक हरकत कर रही है। पाकिस्तानी वायुसेना लद्दाख सीमा के पास अपने लड़ाकू विमान तैनात कर रही है। यह पाकिस्तानी लड़ाकू विमान भारत के केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की सीमा के पास पाकिस्तानी स्कार्दू हवाई अड्डे पर तैनात किए जा रहे हैं। इस पर भारत की लगातार नजर बनी हुई है।

सरकारी सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएनआइ को बताया, ‘पाकिस्तान वायुसेना के तीन सी-130 परिवहन विमानों को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख सीमा के पास पाकिस्तान के स्कार्दू हवाई अड्डे पर तैनात किया गया है। इस ख़बर के सामने आने के बाद संबंधित भारतीय एजेंसियां ​​सीमावर्ती क्षेत्रों(Border Area) में पाकिस्तानियों की आवाजाही पर कड़ी नजर रख रही हैं।’

सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी बेस पहुंचाए जा रहे उपकरण, लड़ाकू विमानों की मदद के लिए सहायक उपकरण हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस बात की ज्यादा संभावना है कि पाकिस्तान लद्दाख सीमा से सटे स्कर्दू हवाई अड्डे पर अपने जेएएफ-17(JF-17) विमान तैनात करने वाला है।

पाकिस्तानी गतिविधि पर खास नजर
भारतीय वायुसेना और थलसेना के साथ भारतीय खुफिया एजेंसियां ​​पाकिस्तानी वायु सेना की आवाजाही पर कड़ी नजर रख रही हैं, क्योंकि वे पाकिस्तानी इलाके की लगभग पूरी लंबाई और चौड़ाई देख सकते हैं।

सूत्रों ने कहा है कि पाकिस्तान अपनी वायुसेना और आर्मी का एक युद्धाभ्यास कराने की योजना बना रही है और इस युद्धाभ्यास के दौरान वो अपने लड़ाकू विमानों को फॉरवर्ड बेस पर शिफ्ट भी कर सकती है। ऐसे में यह पाकिस्तानी साजिश की ओर इशारा कर रही है।

पाकिस्तानी जेट C-130 का इतिहास
पाकिस्तानी एयरफोर्स लंबे समय से अमेरिकी C-130 परिवहन विमान के एक पुराने मॉडल का इस्तेमाल कर रही है।पाकिस्तान के एक सैन्य शासक जनरल जिया उल हक की मौत भी सी-130 विमान हादसे में हुई थी, जब उनका सी-130 विमान अगस्त 1988 में बम विस्फोट की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

स्कर्दू पाकिस्तान वायु सेना का एक फॉरवर्ड बेस है और इसका उपयोग वह भारत के साथ सीमा पर अपनी सेना के अभियानों का समर्थन करने के लिए करता है। दरअसल, पाकिस्तान जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद-370 को खत्म करने और जम्मू-कश्मीर को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के भारत के फैसले से एक बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!