Breaking News :
>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी>>नाबालिग से दुष्कर्म और निजी नर्सिंग होम में अवैध गर्भपात के प्रयास मामले में राज्य महिला आयोग सख्त>>ऋषिकेश में एमडीडीए का एक्शन- बिना नक्शा पास बहुमंजिला इमारतें सील, कई बीघा में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>उत्तराखंड रजत जयंती : इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे>>मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास किए गए प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की>>सेवा सप्ताह अभियान सुशासन और जनसेवा का सशक्त माध्यम- हेमंत द्विवेदी>>सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में 244 नये पद सृजित>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किया प्रतिभाग>>बैशी कार्यक्रम में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया नंदा की चौकी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण>>11 दिनों में ‘कॉकटेल 2’ का कलेक्शन 84 करोड़ के पार>>हर पात्र मतदाता का नाम सूची में सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय- डॉ0 आशीष चौहान>>व्यय वित्त समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी>>ले. जनरल लखेड़ा का निधन राष्ट्र, भारतीय सेना तथा उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति- गणेश जोशी>>अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी
विदेश

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर भीषण संघर्ष, 32 की मौत

आम नागरिक और सैनिकों की गई जान, हजारों लोग विस्थापित

UNSC ने बुलाई आपात बैठक, दोनों देशों से संयम बरतने की अपील

बैंकॉक/नोम पेन्ह। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। दोनों देशों की सेनाओं के बीच हुई ताजा झड़पों में शनिवार को 12 और लोगों की मौत हो गई, जिससे अब तक मरने वालों की संख्या 32 तक पहुंच गई है। मृतकों में सैनिकों के साथ-साथ आम नागरिक भी शामिल हैं, जिससे संकट और गंभीर हो गया है।

संघर्ष के चलते सीमावर्ती इलाकों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक 58,000 से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए जा चुके हैं, जबकि कंबोडिया में करीब 23,000 नागरिकों ने अपने घर छोड़ दिए हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तनाव पर गहरी चिंता जताते हुए बंद कमरे में आपात बैठक की और दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है।

मध्यस्थता की कोशिशें तेज, ASEAN की पहल
कंबोडिया के संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि ने संघर्ष को लेकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए दावा किया कि उनकी ओर से कोई आक्रामक कार्रवाई नहीं हुई। इधर, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, जो इस समय आसियान अध्यक्ष हैं, ने बताया कि दोनों देशों ने संघर्षविराम की सैद्धांतिक सहमति दे दी है। ASEAN इस विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने की कोशिशों में जुट गया है।

संघर्ष की जड़  पुराना विवाद और हालिया घटनाएं
सीमा विवाद की चिंगारी मई में भड़की थी, जब एक कंबोडियाई सैनिक मारा गया था। हाल ही में सीमा पर बारूदी सुरंग फटने से पांच थाई सैनिक घायल हो गए, जिसके बाद दोनों देशों के बीच भारी गोलाबारी शुरू हो गई। थाई सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में कई ठिकानों को निशाना बनाया।

सीमावर्ती जनता त्राहिमाम, जनजीवन अस्त-व्यस्त
गोलाबारी और विस्फोटों से प्रभावित इलाकों में आम लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं। हजारों लोगों को अस्थायी शिविरों में पनाह लेनी पड़ी है, जहां भोजन और दवाइयों की भारी किल्लत देखी जा रही है। थाईलैंड के सुरिन जिले में स्कूलों और कॉलेजों को राहत शिविरों में तब्दील कर दिया गया है। कई लोगों ने अपने घरों के पास बंकर बनाकर किसी तरह जान बचाने की कोशिश की है।

नागरिक ठिकानों पर हमले का आरोप-प्रत्यारोप
तनाव के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। कंबोडियाई अधिकारियों ने दावा किया है कि थाई सेना ने बौद्ध मंदिरों और स्कूलों पर हमले किए, जबकि थाई सेना ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कंबोडिया अपनी तोपें नागरिक इलाकों में छिपा रहा है। संघर्ष में बच्चों और बुजुर्गों की मौतों ने हालात को और ज्यादा भयावह बना दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!