Breaking News :
>>पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश>>जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण>>30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच>>पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार>>देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा>>लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान>>उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग>>गोरखपुर में असलहा तस्करी नेटवर्क की जांच का दायरा बढ़ा, 31 आरोपी नामजद>>13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR>>500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव>>भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम>>देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
उत्तराखण्ड

काल बन रहे फंदे, टहनियों के बीच फंसने से मादा गुलदार की मौत

देहरादून। देर रात मसूरी वन प्रभाग के रायपुर रेंज में कृषाली गांव में पेड़ की दो टहनियों के बीच गुलदार फंस गया। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को ट्रैंकुलाइज कर निकाला, लेकिन उपचार के लिए ले जाने से पहले ही गुलदार ने दम तोड़ दिया। वन विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम के बाद मालसी जू में ही गुलदार के शव को जला दिया।

वन क्षेत्र अधिकारी रायपुर सुभाष वर्मा ने बताया कि गुलदार पांच साल की मादा थी और गर्भवती थी। गुलदार की मौत हार्ट फेल होने से बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, वन विभाग को रात को करीब दस बजे सूचना मिली कि रायपुर रेंज के कृषाली गांव में ऊषा कॉलोनी के पीछे एक गुलदार टहनियों के बीच फंस गया है।

सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी सुभाष शर्मा के नेतृत्व में डॉ. राकेश नौटियाल, रवि जोशी, उमाशंकर, विजय कुमार, अरशद की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद डॉ. राकेश ने गुलदार को ट्रैंकुलाइज किया और टहनियों के बीच से निकाला। इससे पहले कि गुलदार को इलाज के लिए मालसी जू ले जाया जाता, उसकी मौत हो गई। डॉ. अदिति के नेतृत्व में डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम ने गुलदार का पोस्टमार्टम कर शव को जू में ही जला दिया।

गुलदार के लिए काल बन रहे फंदे

रात को भले ही पेड़ की दो टहनियों के बीच फंसने से गुलदार की मौत हुई हो, लेकिन राजधानी में जंगली जानवरों के लिए शिकारियों के फंदे भी काल बन रहे हैं। नवंबर में आइएमए के अंदर क्लच वायर में फंसने से एक गुलदार की मौत हो गई थी। जबकि बीते सोमवार को रायपुर रेंज के राजेश्वर कॉलोनी में भी जंगली जानवरों के लिए लगाए गए फंदे में फंसने से एक गुलदार बुरी तरह जख्मी हो गया। आबादी क्षेत्र में लगातार गुलदारों की धमक और उनके फंदे में फंसने के घटनाओं ने वन विभाग की गश्त पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

जंगलों के लगातार कटान और शिकार की कमी के चलते वन्य जीव लगातार आबादी वाले क्षेत्रों में धमक रहे हैं। राजधानी दून में भी जंगली जानवरों खासकर गुलदार के आबादी क्षेत्रों में घुसने की घटनाएं भी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी साल इस प्रकार की छह घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जानवरों से बचाव व उन्हें पकड़ने के लिए लोग जगह-जगह फंदे लगा रहे हैं। यहीं फंदे गुलदारों के लिए मौत का कारण बन रहे हैं।

गुलदार के फंदे में फंसने की इस साल दो घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिसमें एक गुलदार की मौत, जबकि एक गुलदार जख्मी हो गया। पहली घटना 14 नवंबर को आइएमए में हुई थी। जहां जानवरों के लिए लगाए गए क्लच वायर के फंदे में फंसने से एक गुलदार की मौत हो गई। विगत 24 दिसंबर को रायपुर रेंज के राजेश्वर नगर फेस वन में भी एक गुलदार फंदे में फंस कर जख्मी हो गया था।

वहीं, गुलदारों के लगातार आबादी वाले इलाकों में दस्तक के बाद भी वन विभाग सोया हुआ है। जंगल से सटे हुए क्षेत्रों में गश्त के विभाग के दावे लगातार फेल होते जा रहे हैं। डीएफओ दून राजीव धीमान का कहना है कि कर्मचारियों को जंगल से सटे आबादी वाले क्षेत्रों में रात को लगातार गश्त के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि गश्त में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!