Breaking News :
>>मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, जिलाधिकारी ने रवाना किए जागरूकता रथ>>सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ>>मानसून से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण रखें, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें- प्रभारी मंत्री मदन कौशिक>>481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी>>मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 02 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार>>क्या आप भी खाते हैं रोजाना तला-भुना खाना? तो बढ़ सकता है इन गंभीर बीमारियों का खतरा>>फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह पर STF का शिकंजा, दो और आरोपी गिरफ्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि>>‘अब होगा हिसाब’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज>>वीकेंड पर मसूरी-ऋषिकेश जाने वालों के लिए देहरादून पुलिस ने लागू किया खास ट्रैफिक प्लान>>राज्यसभा सांसद डा. नरेश बंसल ने जसपाल राणा के निधन पर जताया शोक>>कांटली : उत्थान, अब पलायन………..>>लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अभियान : SIR>>जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल : गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियाँ>>अक्षय-परेश-सुनील की तिकड़ी फिर करेगी धमाल, रिलीज हुआ ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर>>जसपाल राणा का निधन खेल जगत और पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति : मुख्यमंत्री>>मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति : रेखा आर्या>>राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू>>SDRF की त्वरित कार्रवाई : सोनप्रयाग क्षेत्र में नदी किनारे पत्थरों में फंसे व्यक्ति का किया सफल रेस्क्यू
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

एफडीए की टीम द्वारा देहरादून में खाद्य निर्माण इकाइयों में की गई छापेमारी

सेंपलिंग एवं निरीक्षण की कार्रवाई की गई

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 फ़रवरी 2022, बुधवार, देहरादून। जिला खाद्य संरक्षा अधिकारी देहरादून पी.सी. जोशी द्वारा बताया गया है कि दैनिक उपयोग की खाद्य वस्तुओं में मिलावट की रोकथाम हेतु डॉक्टर पंकज पांडे, आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड के निर्देश पर एफडीए की फूड सेफ्टी अधिकारियों एवं एफडीए विजिलेंस की संयुक्त टीम का गठन किया गया है जो उपायुक्त गढ़वाल मंडल राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में कार्रवाई करेगी। इसी संयुक्त टीम के तहत आज मोहब्बेवाला क्षेत्र में गणेश फ्लोर मिल, संजीवनी ऑर्गेनिक फूड प्रोडक्ट, देवभूमि फूड प्रोडक्ट, हिम उत्थान फूड प्रोडक्ट निर्माताओं के यहाँ खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत सेंपलिंग एवं निरीक्षण की कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान के दौरान दैनिक उपयोग की खाद्य वस्तुयें – मैदा, आटा, दाल, मसाला में धनिया और हल्दी पाउडर और शहद के नमूने लेकर राजकीय लैब में जाँच हेतु भेजे गए। लैब की रिपोर्ट में उक्त नमूने में यदि कोई कमी पाई जाएगी तो संबंधित निर्माता के खिलाफ खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सैंपलिंग कार्रवाई में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पी.सी. जोशी, वरिष्ठ खाद्य संरक्षा अधिकारी रमेश सिंह, योगेंद्र पांडे, संजय तिवारी, मंजू रावत एवं एफडीए की विजिलेंस से उपनिरीक्षक जगदीश रतूड़ी एवं कांस्टेबल संजय सिंह नेगी, कांस्टेबल योगेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!