Breaking News :
>>किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर>>अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल>>एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया>>मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन>>खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या>>कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद्, धर्मपुर शाखा द्वारा आयोजित किया गया मेधावी छात्र सम्मान समारोह>>नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी>>“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या>>सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में>>बच्चों का आधार बनवाने पहुंचे लोगों के नाम पर खुल रहे थे फर्जी बैंक खाते, दो डाककर्मी समेत चार गिरफ्तार>>​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल>>हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया>>एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी>>जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण>>हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल>>लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में>>सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर>>10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित>>रुद्रपुर में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
उत्तराखण्ड

बदरीनाथ हाईवे पर कार के खाई में गिरने से पिता-पुत्र की मौत

टिहरी। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर बछेलीखाल के समीप कार के खाई में गिरने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। वे देहरादून से कर्णप्रयाग जा रहे थे। पुलिस ने दुर्घटना का कारण घना कोहरा होना बताया है।

मंगलवार सुबह करीब पौने सात बजे राजमार्ग पर बछेलीखाल के समीप देहरादून से कर्णप्रयाग जा रही कार यूके 07 बी डब्लू 1452 लगभग 600 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

खाई में गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर देवप्रयाग थाना प्रभारी विनोद राणा और पुलिस दल आपदा राहत उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस को घटनास्थल पर 38 वर्षीय हरीश लाल पुत्र प्यारेलाल निवासी सीमा द्वार देहराखास देहरादून मूलनिवासी कर्णप्रयाग, 65 वर्षीय प्यारे लाल पुत्र रैत सिंह खाई में मृत  मिले । दोनों मृतक पिता पुत्र थे। मृतकों के शव को पुलिस व आपदा टीम ने काफी मशक्कत के बाद खाई से निकाला।

थाना प्रभारी विनोद राणा ने दुर्घटना का कारण घना कोहरा बताया। कोहरे के चलते पुलिस को भी घटनास्थल पर वाहनों की हेड लाइट जलाकर पहुंचना पड़ा। वाहन के गहरी खाई में गिरने व घना कोहरा होने के कारण राहत और बचाव में काफी मुश्किलें आई।

खड्ड में गिरी कार, तीन युवक घायल 

कोटद्वार नगर क्षेत्र के अंतर्गत कृषि विभाग कार्यालय के सामने एक फारच्यूनर कार खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना में तीन युवकों को चोटें आई हैं।

घटना मध्य रात्रि की है। कोटद्वार नगर से सिद्धबली मंदिर की ओर जा रही फारच्यूनर कार कृषि विभाग कार्यालय से पहले हरेंद्र नगर के समीप अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी।

दुर्घटना में गोखले मार्ग निवासी संचित अग्रवाल (25) के अलावा गोविंद नगर निवासी शिवाय व रजत चौहान घायल हो गए। तीनों घायलों का कोटद्वार के राजकीय बेस चिकित्सालय में उपचार किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!