Breaking News :
>>ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा>>राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील>>बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल>>स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान>>जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं>>दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय>>सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास>>मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन>>दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज>>विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार>>बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक>>डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद>>फॉर्मूला-1 को मिला सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन, 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास>>जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी कम नहीं हो रही पेट की चर्बी? डाइट की ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार>>बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, दीपावली से पहले मौसम में आएगा बदलाव>>खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई>>सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
क्राइम

चंदौली के स्कूल में खूनी वारदात, सहपाठी के चाकू हमले में 16 वर्षीय छात्र की मौत

चंदौली (उत्तर प्रदेश): चंदौली कोतवाली क्षेत्र के एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार सुबह एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ स्कूल परिसर में पढ़ाई के दौरान दो नाबालिग छात्रों के बीच हुआ मामूली विवाद इस कदर बढ़ा कि एक छात्र ने अपने ही सहपाठी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से जख्मी छात्र की जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए हमलावर छात्र को मौके से ही हिरासत में ले लिया है।

गणित की क्लास में हुआ खूनी संघर्ष
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह स्कूल में 10वीं कक्षा के बच्चों को गणित पढ़ाया जा रहा था। इसी बीच क्लास में बैठे दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर तकरार शुरू हो गई। देखते ही देखते इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक छात्र ने अपने पास रखे चाकू से सहपाठी लवकुश यादव (16 वर्ष) पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

अस्पताल में छात्र ने तोड़ा दम, भाग रहा आरोपी दबोचा
लवकुश को गंभीर हालत में आनन-फानन में नजदीकी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना को अंजाम देकर भागने की कोशिश कर रहे आरोपी छात्र उत्कर्ष को पुलिस ने मौके से दबोच लिया। स्कूल के भीतर छात्र की हत्या की खबर आग की तरह फैल गई, जिससे स्कूल स्टाफ, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में दहशत का माहौल है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!