Breaking News :
>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या>>देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह
देश

किसानों को बड़ी राहत, पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ जिले में प्रस्तावित उर्वरक संयंत्र की आधारशिला रखी

पीएम मोदी बोले— ‘किसानों के हित में सरकार प्रतिबद्ध’

डिब्रूगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम दौरे के दौरान राज्य को एक अहम औद्योगिक परियोजना की सौगात दी। पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ जिले में प्रस्तावित उर्वरक संयंत्र की आधारशिला रखी, जिस पर लगभग 10,601 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस संयंत्र की वार्षिक उत्पादन क्षमता करीब 12 लाख मीट्रिक टन होगी, जिससे पूर्वोत्तर के साथ-साथ देश के किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

आधारशिला समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह परियोजना असम और पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र के औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि नामरूप और डिब्रूगढ़ क्षेत्र लंबे समय से इस तरह की परियोजना की प्रतीक्षा कर रहे थे, जो अब धरातल पर उतर रही है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने गुवाहाटी में एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन भी किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह उर्वरक संयंत्र न केवल कृषि क्षेत्र को मजबूत करेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि संयंत्र के शुरू होने से उर्वरकों की उपलब्धता सुगम होगी और परिवहन लागत में कमी आएगी, जिससे किसानों को सस्ती खाद मिल सकेगी।

सभा के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार के सहयोग से असम में बुनियादी ढांचे, उद्योग और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य में किसानों की भूमिका अहम है और इसी सोच के साथ सरकार कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता दे रही है।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान कई उर्वरक संयंत्र बंद हुए, जिससे किसानों को खाद के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार उन कमियों को दूर करने के प्रयास कर रही है और देश के विभिन्न हिस्सों में नए उर्वरक संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं।

किसानों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खातों में बड़ी राशि सीधे हस्तांतरित की गई है। इसके अलावा कृषि को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाएं भी शुरू की गई हैं, जिससे किसानों की आय और आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने असम की पहचान और हितों की सुरक्षा की बात दोहराते हुए कहा कि सरकार राज्य के सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विकास, सुरक्षा और जनकल्याण को साथ लेकर आगे बढ़ना ही सरकार की प्राथमिकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!