Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं>>महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट>>मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण>>एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर>>देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार>>अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह>>10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट>>वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका>>महानवमी पर गोरखनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कन्या पूजन>>विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, तेल अवीव-वियना फ्लाइट की सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग>>अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस>>ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज>>मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ>>त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की>>देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना>>मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
ताज़ा खबरेंदेश

किसानों का आंदोलन जारी : दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर किसानों ने तोड़े बैरिकेड

आकाश ज्ञान वाटिका, २ दिसम्बर २०२०, बुधवार। कृषि कानूनों को रद करने की मांग को लेकर प्रदर्शकारी किसानों को समर्थन मिलने का सिलसिला तेज हो गया है। ताजा मामले में गुरुग्राम की 360 गांव की झाड़सा खाप ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है। बताया जा रहा है कि गांव झाड़सा के सर छोटूराम धर्मशाला में प्रधान महेंद्र सिंह ठाकरान बुधवार दोपहर 12:00 बजे से एक अहम बैठक करेंगे।

बुधवार को यूपी  गेट पर प्रदर्शन के दौरान हरदोई के रहने वाले हरप्रीत सिंह गाय लेकर किसानों के आंदोलन में पहुंचे। उन्होंने अपनी गाय को दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेट में बांध दिया है। उनका कहना है कि किसान धरने पर बैठे हैं। गांव में पशु भूखे नहीं रह सकते। ऐसे में यहां अपनी गाय को भी आंदोलन में लेकर पहुंचे हैं। यूपी गेट पर एक तरफ सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए लोग यज्ञ किया गया तो वहीं दूसरी ओर बैरिकेड के सामने जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

भारतीय किसान यूनियन की तरफ से यूपी गेट पर बुधवार को हवन किया गया। मुरादाबाद के किसानों यहां पर हवन किया। हवन करने में शामिल किसान ऋषि पाल सिंह का कहना है कि सरकार की बुद्धि को शुद्ध करने के लिए यह हवन किया गया, जिससे किसानों का दर्द समझ सके और उनकी सभी मांगे पूरी हों।

इससे पहले 3 केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर चल रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन बुधवार को 7वें दिन में प्रवेश कर गया है। बुधवार को भी टीकरी बॉर्डर, सिंघु बॉर्डर के साथ दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर हजारों किसान धरने पर बैठे हुए हैं। इस बीच सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने टेंट लगाने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ निहंगों ने बैरिकेड के पास खाना बनाना शुरू कर दिया है।

  • दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर तो किसानों ने सुबह बैरिकेड तोड़ दिया फिर उसी पर बैठकर देर तक धूप सेकते रहे।
  • दिल्ली पुलिस ने बुधवार सुबह ट्रैफिक को लेकर एडवायजरी जारी की है, जिसके मुताबिक, टीकरी बॉर्डर, झरोदा बॉर्डर और झटीकरा बॉर्डर बॉर्डर बंद है। सिर्फ दुपहिया वाहनों के लिए बाड़ूसराय बॉर्डर ट्रैफिक के लिए खोला गया है। वहीं, किसानों के प्रदर्शन के चलते चिल्ला बॉर्डर पर नोएडा लिंक रोड को बंद कर दिया गया है, ऐसे में नोएडा से दिल्ली आने के लिए नेशनल हाइवे-24 और डीएनडी का इस्तेमाल करें।
  • दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर किसानों ने बुधवार सुबह बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान यूपी के साथ दिल्ली पुलिस भी अलर्ट पर है।
  • वहीं केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब व हरियाणा के किसानों के प्रदर्शन से आम लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सिंघु व टीकरी बॉर्डर के बाद सोमवार देर रात औचंदी बॉर्डर को भी सील कर दिया गया। यहां दिल्ली पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग के साथ-साथ डंपर भी खड़े कर दिए गए हैं।
  • दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर मंगलवार रात को उत्तर प्रदेश के किसानों का जत्था पहुंच गया। कृषि कानूनों के विरोध में यहां पर किसानों ने ट्रैक्टर-ट्राली के जरिये बॉर्डर के रास्ते को बंद कर दिया। आवागमन बाधित होते देखकर दिल्ली पुलिस के जवान पहुंचे और हालात पर काबू पाया। इस बीच बॉर्डर सील किए जाने से दिल्ली नोएडा लिंक रोड पर भीषण जाम लग गया। बुधवार सुबह दिल्ली पुलिस ने एडवायजरी जारी की है कि वाहन चालक दिल्ली-नोएडा लिंक रोड का इस्तेमाल नहीं करें।
  • कृषि सुधार कानूनों के विरोध में पिछले कई दिनों से दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन चल रहा है। अखिल भारतीय किसान महासंघ के अध्यक्ष प्रेम सिंह ने बैठक को अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ तीन दिसंबर को अगली बैठक के दौरान हम उन्हें समझाएंगे कि कृषि कानूनों का कोई भी किसान समर्थन नहीं करता। इसे लेकर आंदोलन जारी रहेगा।
  • सिंघु और टीकरी बॉर्डर सील होने बाद औचंदी बॉर्डर से ही जरूरी सामान को दिल्ली पहुंचाया जा रहा था। वहीं, कच्चे रास्तों को भी खोद दिया गया है। इससे दिल्ली में दरियापुर गांव तक और हरियाणा में सैदपुर तक जाम लग गया।
  • निजामपुर, कंझावला, बवाना, नरेला समेत शहर में भी लोगों को जाम से जूझना पड़ा। बाद में दिल्ली व हरियाणा पुलिस की ओर से वाहनों को दूसरे रूट पर डायवर्ट कर दिया गया, लेकिन लोग इस रूट से दिल्ली व हरियाणा में प्रवेश नहीं कर पाए और परेशान होते रहे।
  • इससे पहले तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठनों के साथ सरकार की मंगलवार को हुई तीसरे दौर की वार्ता भी बेनतीजा समाप्त हो गई। सभी की नजरें अब गुरुवार को होने वाली चौथे दौर की बातचीत पर टिक गई हैं। वार्ता खत्म होने के बाद बाहर आए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, ‘आज (मंगलवार) की बैठक में परस्पर समझ बनी है।
  • अब चौथे चरण की वार्ता बृहस्पतिवार को होगी, जिसमें विस्तृत चर्चा होगी, क्योंकि के दौरान सरकार की ओर से संयुक्त समिति के गठन के प्रस्ताव को किसान नेताओं ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वार्ता का कोई नतीजा आने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!