Breaking News :
>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंदेश

संसद में दिए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर किसान नेता राकेश टिकैत ने दी प्रतिक्रिया

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 फ़रवरी 2021, सोमवार। तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को रद कराने की मांग को लेकर दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बॉर्डर पर पिछले 2 महीने से भी अधिक समय से बैठे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है। सोमवार को समाचार एजेंसी एएनआइ से बातचीत में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हमने कब कहा कि एमएसपी समाप्त हो रहा है? हमने तो यह कहा है कि एमएसपी पर एक कानून बनाया जाए। अगर ऐसा कानून बनता है तो देश के सभी किसान लाभान्वित होंगे। अभी, एमएसपी पर कोई कानून नहीं है और व्यापारियों द्वारा किसानों को लूटा जाता है। किसान नेता राकेश टिकैत ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। संसद में पीएम मोदी ने किसानों से अपना धरना-प्रदर्शन खत्म करने की गुजारिश की है। पीएम मोदी की इस अपील पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि एमएसपी पर कानून बना दो हम केंद्र सरकार के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं।

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान कहा कि एमएसपी था, है और रहेगा। इतना ही नहीं उन्होंने मंडियों के भी आधुनिकीकरण की बात कही है। पीएम मोदी ने गुजारिश की है कि किसानों को अपना धरना-प्रदर्शन खत्म करना चाहिए। किसानों ने केंद्र सरकार ने बातचीत की है और आगे भी चर्चा को तैयार है। उन्होंने कहा कि किसानों का आंदोलन खत्म होना चाहिए और चर्चा जारी रहनी चाहिए।

राकेश टिकैत यह भी कहा है कि दूध के मामले में भी हमारे देश की स्थित ठीक नहीं है। आगे भी हालात यही रहे तो तुर्की जैसे हालात हो जाएंगे और दूध भी बाहर से मंगाना पड़ेगा। राकेश टिकैत ने अपने अहम बयान में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपील करनी चाहिए कि सभी सांसद अपनी-अपनी पेंशन को छोड़ दें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!