Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्ड

ग्राम्या के प्रत्येक प्रभाग में फार्मर फील्ड स्कूल स्थापित किए जाएंगे

ग्राम्या के कार्यों का आय वृद्धि पर प्रभाव का आंकलन किया जाए। प्रत्येक प्रभाग में फार्मर फील्ड स्कूल स्थापित किये जाएं। एग्रो क्लाईमेटिक जोन को ध्यान में रखते हुए लाभदायक फसलों व फलों को चिन्हित किया जाए। बेम्बू बिल्डिंग को बढ़ावा दिया जाए। उत्तराखण्ड विकेन्द्रीकृत जलागम विकास परियोजना फेज-2 (ग्राम्या) की समीक्षा करते हुए मुख्य परियोजना निदेशक, जलागम प्रबंधन, डा.भूपिन्दर कौर औलख ने उक्त निर्देश दिए।

डा. औलख ने परियोजना द्वारा कृषकों को हो रहे लाभ में परियोजना पूर्व एवं परियोजना उपरान्त का तुलनात्मक विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। परियोजनान्तर्गत निर्बल वर्ग के लिए की जा रही आय-अर्जक गतिविधियों का विश्लेषण करें कि किस प्रभाग में किस गतिवधि के द्वारा सर्वाधिक आय प्राप्त हो रही है। ताकि उस गतिविधि को अधिक फोकस किया जाए। जिन परियोजना क्षेत्रों में लघु सिंचाई विभाग की क्षतिग्रस्त सिंचाई परिसम्पत्तियों में सुधार हेतु धनराशि/सहायता की आवश्यकता है, ऐसे ग्रामों की योजनावार सूचना से अवगत करायें।

डा. औलख ने निर्देशित किया कि स्कूल/कॉलेज/आंगनवाड़ी/सरकारी कार्यालय एवं खाली भूमि इत्यादि में वृक्षारोपण किया जाए। स्कूली छात्रों को भी जलागम अवधारणा से जोडने के प्रयास किए जाएं। जीओ मेम्ब्रेन टैंक  की लाभदायकता को देखते हुए उनके निर्माण पर विशेष बल दिया जाय। बेम्बू बिल्डिंग को बढावा दिया जाय। सामूहिक फलोद्यान में इंटर क्रापिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। परियोजनान्तर्गत अल्मोडा प्रभाग में गठित बीज उत्पादक संघ द्वारा उत्पादित प्रमाणित बीजों के उत्पादन/आपूर्ति/विपणन के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाए। एक्नेशिया पुष्पों के उत्पादन को अन्य प्रभागों में बढावा देने हेतु बाजार सर्वेक्षण कर केस स्टडी  तैयार की जाय। एग्रो क्लाईमेटिक जोन को ध्यान में रखते हुए अपने क्षेत्रान्तर्गत अधिक लाभदायक फसलों एवं फलों को चिन्हित किया जाए।

बैठक में प्रभागों में कार्यरत एबीएसओ और एफएनजीओ द्वारा कृषि व्यवसाय और सामाजिक संचेतना के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों का विस्तृत प्रस्तुतिकरण किया गया। प्रस्तुतिकरण करने वाले एबीएसओ और एफएनजीओ मेंं सोसायटी फोर उत्तरांचल डेवलपमेंट एंड हिमालयन एक्शन, एबीएसओ पिथौरागढ़ व बागेश्वर, हिमालयन एनवायरमेंट लिवलीहुड प्रोग्राम, एबीएसओ पौड़ी, एप्रोप्रियेट टेक्नोलोजी इंडिया, एबीएसओ थत्यूड़ टिहरी, सोसायटी ऑफ पिपुल फॉर डेवलपमेंट, एबीएसओ, विकासनगर, एशियन सोसायटी फॉर एंटरप्रिन्यूरशिप एजुकेशन एंड डेवलपमेंट, एफएनजीओ रूद्रप्रयाग, सोसायटी ऑफ पिपुल फॉर डेवलपमेंट, एफएनजीओ गढ़वाल शामिल थे

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!