Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

मुश्किलों में आये अभिनेता वीर दास, अभिनेता के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 नवम्बर, 2021, बुधवार, मुंबई। मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और बॉलीवुड अभिनेता वीर दास मुश्किलों में आ गए हैं। अभिनेता के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज हुई है। वीर दास के खिलाफ यह शिकायक दर्ज उनका एक वीडियो सामने आने बाद की गई है। हाल ही में उन्होंने अमेरिका में अपना कॉमेडी शो किया। इस शो में उन्होंने भारत की महिलाओं और देश की प्रतिष्ठा को लेकर विवादित बयान दिया था।

वीर दास ने अपने आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। उनका यह वीडियो हाल ही में अमेरिका में हुए एक कार्यक्रम का है। इस कॉमेडी शो में वीर दास भारत और यहां की महिलाओं की स्थिति का मजाक बनाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो का टाइटल COME FROM TWO INDIAS है। वीडियो में वीर दास कहते हैं, ‘मैं एक ऐसे भारत से आता हूं जो दिन में महिलाओं की पूजा करते हैं और रात में उनका सामूहिक दुष्कर्म करते हैं’।

अभिनेता वीर दास  के इस बयान पर कई भारतीयों ने अपना गुस्सा जाहिर किया और वीर दास की जमकर आलोचना कर रहे हैं। वहीं बॉम्बे हाईकोर्ट के वकील आशुतोष दुबे ने वीर दास के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज करवाई है। आशुतोष दुबे बॉम्बे हाई कोर्ट में एक प्रैक्टिसिंग लीगल सॉलिसिटर हैं और बीजेपी-महाराष्ट्र पालघर जिले के कानूनी सलाहकार के रूप में काम करते हैं। वीर दास के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की जानकारी आशुतोष दुबे अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है।

वकील आशुतोष दुबे ने अपनी शिकायत में कहा है कि वीर दास भारत को भारतीय लोकतंत्र के लिए सबसे बड़े खतरे के रूप में दिखाने की कोशिश कर रहे हैं और वीडियो के पीछे की मंशा देश के लोगों में भय और नफरत पैदा करने की प्रतीत होती है। इतना ही नहीं आशुतोष दुबे की शिकायत के अनुसार वीर दास ने पीएम केयर फंड के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

वहीं चौतरफा आलोचना के बाद वीर दास को अपने वीडियो के लिए माफी मांगनी पड़ी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक बयान जारी कर अमेरिका में भारत को लेकर दिए अपमानजनक बयान को लेकर माफी मांगी है। वीर दास ने कहा है कि उनका इरादा भारत का अपमान करना नहीं था। साथ ही अभिनेता ने यह भी कहा कि भारतीय होने पर उन्हें गर्व है।

वीर दास ने अपने बयान में लिखा है, ‘वीडियो में एक ही विषय के बारे में दो अलग विचार रखने वाले लोगों के बारे में बात हो रही है और यह किसी तरह का कोई रहस्य नहीं है जिसे लोग जानते नहीं है। मेरा वीडियो पर विरोध दर्ज किया जा रहा है, जो गलत है। मुझे अपने देश पर गर्व है और उस गर्व को अन्य देश में ले जाता हूं। मेरा इरादा देश का अपमान करने का नहीं था बल्कि यह याद दिलाने का रहा है कि देश अपने तमाम मुद्दों के बाद भी महान है।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!