Breaking News :
>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतराजनैतिक-गतिविधियाँ

मंडी संसदीय क्षेत्र से बालीवुड स्‍टार कंगना रनोट को भाजपा से टिकट मिलने की फर्जी सूची जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अक्टूबर 2021, गुरुवार, शिमला। इंटरनेट मीडिया पर बालीवुड स्‍टार कंगना रनोट को मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा टिकट मिलने की फर्जी सूची जारी कर दी गई। प्रदेश भर में लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। भाजपा ने सुबह तक आधिकारिक तौर पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की थी। इस कारण कई लोग इस फर्जी लिस्‍ट को सच मान बैठे थे। कंगना के नाम के साथ अन्‍य प्रत्‍याशियों के भी नाम लिखे हुए थे, इस पर बकायदा स्‍टांप भी लगी हुई है व साइन भी किए गए हैं। लोग भाजपा प्रत्‍याशियों के अधिकारिक सूची के इंतजार में थे, ऐसे में ऐन मौके पर यह फर्जी लिस्‍ट ने लोगों को चौंका दिया। कई लोग इसे ही सच मानकर शेयर करने लग पड़े।

भाजपा की ओर से मंडी संसदीय क्षेत्र में कारगिल हीरो ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर का नाम घोषित किया गया है। कंगना के नाम की चर्चा के बाद लोग अब दो महिलाओं के बीच मंडी संसदीय क्षेत्र में चुनावी टक्कर के कयास लगाने लग पड़े थे।

भाजपा मीडिया प्रभारी करण नंदा ने इस प्रकार की सूची को आधिकारिक नहीं बताया है। उनका कहना है कि इस मामले में भाजपा ने संज्ञान लिया है और टिकट आवंटन से जुड़ी फर्जी सूची जारी करने और दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। भाजपा के लीगल सेल की ओर से इसकी साइबर सेल में शिकायत की गई है।

कुछ दिन पहले स्वयं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना ने स्पष्ट किया था कि उनका अभी राजनीति में उतरने का कोई इरादा नहीं है। ऐसे में किन लोगों ने कंगना का नाम चलाकर दुष्प्रचार किया है, यह जांच का विषय है। भाजपा लीगल सेल ने इस मामले को गंभीरता से लिया है व यह संदेश कहां से जारी हुआ है इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनावों के दौरान भी कंगना का नाम इसी प्रकार से चलाया गया था, जबकि मंडी संसदीय क्षेत्र से रामस्वरूप शर्मा को भाजपा ने आधिकारिक तौर पर टिकट दिया गया था। तब भी भाजपा ने शरारती तत्वों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!