Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
क्राइम

रेप की कोशिश में नाकाम होने पर महिला को चलती ट्रेन से फेंका नीचे, विरोध कर रहे रिश्तेदार को भी धकेला

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जून 2023, शुक्रवार,  मुज्जफरपुर। मुज्जफरपुर से गुजरात जा रही सूरत एक्सप्रेस में बदमाशों ने एक महिला से रेप करने की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया तो महिला के साथ उसके रिश्तेदार को ट्रेन से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामला ग्वालियर के बिलौआ थाना इलाके का है। 19 जून को मजदूर महिला अपने रिश्तेदार के साथ सूरत एक्सप्रेस में सवार होकर लखनऊ से गुजरात के सूरत जा रही थी। महिला झारखंड के पालमू जिले की रहने वाली है। इस ट्रेन में ग्वालियर से पांच लोग सवार हुए। वह सभी महिला की सामने वाली सीट पर बैठे थे। कुछ देर बाद ही आरोपियों ने महिला के साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया।

पीड़िता ने बिलौआ थाना पुलिस को बताया कि आरोपी उसका फोटो खींच रहे थे। उसने विरोध किया तो उसे और उसके रिश्तेदार को पीटने लगे। इसके बाद महिला और उसका रिश्तेदार ट्रेन के गेट के पास जाकर खड़े हो गए। आरोपियों ने वहां पहुंचकर महिला के साथ रेप करने की कोशिश की।

जब महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे और रिश्तेदार को चलती ट्रेन से बरौड़ी गांव के पास फेंक दिया। सोमवार को रातभर महिला और उसका रिश्तेदार रेलवे ट्रैक के पास बेहोश पड़े रहे। अगले दिन मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने देखा तो तुरंत सूचना पुलिस को दी। वहीं महिला और उसके रिश्तेदार को गैंगमैन और ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीडि़ता के बयान दर्ज किए। ग्वालियर के एसपी राजेश सिंह चंदेल ने एसडीओपी डबरा और थाना प्रभारी बिलौआ को टीम बनाकर मामले की जांच के निर्देश दिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!