Breaking News :
>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास
ताज़ा खबरेंदेश

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने नवाब मलिक पर लगाया अंडरवर्ल्‍ड से संबंध होने का आरोप

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 नवम्बर 2021, मंगलवार, मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और नवाब मलिक के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। फडणवीस ने अब नवाब मलिक पर अंडरवर्ल्‍ड से संबंध होने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर कहा कि नवाब मलिक के परिवार ने अंडरवर्ल्ड के लोगों से जमीन खरीदी। यह भी कहा कि जमीन को दाऊद के लोगों से बेहद सस्‍ते दाम में ली गई। आखिर क्‍यों उन्‍होंने मुंबई ब्‍लास्‍ट के आरोपियों से जमीन की खरीद-फरोख्‍त की? इसके जवाब में नवाब मलिक ने भी सोशल मीडिया पर जवाब दिया

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘नवाब मलिक आपने मुंबई के गुनहगारों, मुंबई में बम विस्फोट करने वालों से जमीन क्यों खरीदी ? ऐसी कौन सी बात थी कि जिसके कारण मुंबई के गुनहगारों ने एलबीएस रोड पर तीन एकड़ जमीन आपको 20 लाख रुपये में दे दी? चार प्रॉपर्टी में 100% अंडरवर्ल्ड का एंगल है। मेरे पास जो सारे सबूत हैं, मैं वो सक्षम प्राधिकारी को दूंगा। मैं ये सारे सबूत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार को भी दूंगा, ताकि उनको भी पता चले कि उनके मंत्रियों ने क्या गुल खिलाए हैं।’

फडणवीस और नवाब मलिक के बीच ये जंग यहीं थमती नजर नहीं आ रही है। नवाब मलिक ने कहा कि वह प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर अपने पर लगे आरोपों का जवाब देंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!