Breaking News :
>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
लाइफ स्टाइल

कई उत्पादों का विकल्प हो सकता है फेस प्राइमर, जानिए इसके विभिन्न इस्तेमाल

फेस प्राइमर एक मेकअप प्रोडक्ट है, जिसका इस्तेमाल मेकअप बेस के लिए किया जाता है।यह चेहरे पर किए गए मेकअप को लंबे समय तक ठीक रखने और त्वचा को हाइड्रेट करने में भी काफी मदद कर सकते हैं। हालांकि, मेकअप के अलावा यह कई अन्य उत्पादों का विकल्प बन सकता है।आइए जानते हैं कि फेस प्राइमर का इस्तेमाल किन-किन उत्पादों की जगह किया जा सकता है।

आईशैडो को करता है गहरा
आप चाहें तो फेस प्राइमर का इस्तेमाल आईशैडो को गहरा करने के लिए कर सकते हैं।इसके लिए आईशैडो ब्रश पर थोड़ा फेस प्राइमर लगाएं, फिर इससे अपना पसंदीदा आईशैडो लें। ध्यान रखें कि ब्रश पर प्राइमर बहुत अधिक नहीं लगाना है क्योंकि इससे आईशैडो आंखों से नीचे गिरने लगेगा। इसके बाद आईशैडो को बंद आंखों पर लगाएं।

लिपबाम की तरह लगाएं
रूखेपन के कारण होंठ फटते हैं और अगर वक्त रहते इस समस्या पर ध्यान न दिया जाए तो कई बार होंठ इतने फट जाते हैं कि उनसे खून तक निकलने लगता है।इस समस्या से सुरक्षित रहने के लिए रोजाना होंठों पर लिपबाम लगाएं। अगर आपके पास लिपबाम नहीं है तो आप उसकी जगह फेस प्राइमर को बतौर लिपबाम इस्तेमाल कर सकती हैं।इसके बाद होंठों पर लिपस्टिक लगाने पर काफी अच्छा लुक आता है।

शेविंग क्रीम के तौर पर करें इस्तेमाल
अगर आप शेविंग क्रीम खत्म होने पर साबुन का इस्तेमाल करने लगते हैं तो इससे त्वचा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।साबुन की जगह फेस प्राइमर का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इससे त्वचा मॉइश्चराइज होती है। इसके अलावा इसकी मदद से ब्लेड से त्वचा के कटने का डर भी नहीं रहता। लाभ के लिए शेविंग करते समय फेस प्राइमर को अपनी दाढ़ी वाले हिस्से पर लगाएं, फिर रेजर से अनचाहे बालों को साफ करें।

सूखे फाउंडेशन को कर सकता है ठीक
अगर आपके पास लिक्विड फाउंडेशन है और उसका इस्तेमाल रोजाना करने से वह सूख गया है तो इसे ठीक करने के लिए भी आप फेस प्राइमर का इस्तेमाल कर सकते हैं।इसके लिए फाउंडेशन की बोतल में फेस प्राइमर की 8-10 बूंदें डालें और इसे अच्छे से हिलाएं। इस तरह से फाउंडेशन पहले जैसा हो जाएगा और काम भी ज्यादा अच्छे तरीके से करेगा।

मेकअप साफ करने के आ सकता है काम
सोने से पहले अगर मेकअप साफ न किया जाए तो इससे त्वचा का स्वास्थ्य प्रभावित होता है।अगर आपके पास मेकअप रिमूवर नहीं है तो आप मेकअप हटाने के लिए फेस प्राइमर का इस्तेमाल कर सकते हैं।इसके लिए मेकअप वाले चेहरे पर थोड़ा-सा फेस प्राइमर लगाकर थोड़ी मसाज करें। इसके बाद अपने चेहरे को टिश्यू पेपर से पोंछ लें और अंत में अपना चेहरा पानी से धो लें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!