Breaking News :
>>वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी >>पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश>>मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन>>चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित>>गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर>>लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव>>कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन>>डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवायें देने के निर्देश>>जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण>>देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार>>BCI चेयरमैन के इस्तीफे की माँग को लेकर दिल्ली में वकीलों का प्रदर्शन>>कीव पर रूसी मिसाइल हमले में छ: लोगों की मौत, 33 घायल>>डिमटा बैंड के पास NH-707A का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त, दोनों तरफ से यातायात पूरी तरह ठप>>‘हैवान’ का पहला गाना ‘मेरे हीरो है वो’ हुआ रिलीज>>रायपुर की 16 ग्राम पंचायतों में मजबूत होगा कचरा प्रबंधन, पर्यावरण सखियों को मिला नया वाहन>>सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक, वेतन वृद्धि और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर>>वन, वन्यजीव और समुदायों की रक्षा को अपने करियर की सफलता का पैमाना बनायें : उपराष्ट्रपति>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में प्रचंड गर्मी ने लोगों को किया परेशान, 40 डिग्री के पार पहुँचा तापमान 

मैदानी इलाकों में गर्म हवायें चलने का येलो अलर्ट जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 20 मई 2024, देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बीते कुछ दिनों से हो रही प्रचंड गर्मी ने लोगों को खूब परेशान कर रखा है। गर्म हवायें झुलसाने लगी हैं। दून में तो पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। उधर मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज भी गर्म हवाएं झुलसा सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के साथ मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

केंद्र की ओर से पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं, जबकि देहरादून समेत टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में गर्म हवाएं चलेंगी। शनिवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले बीते शुक्रवार को रिकॉर्डतोड़ अधिकतम तापमान छह डिग्री बढ़ोतरी के साथ 41 डिग्री रहा था। आज भी को दून का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने के आसार हैं।

यह रहा तापमान

शहर              अधिकतम       न्यूनतम
देहरादून             40.5              24.4
पंतनगर              39.9              26.5
मुक्तेश्वर              26.9             16.8
नई टिहरी           28.4             16.4

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!