Breaking News :
>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां>>मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज>>ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी ने CBSE 12वीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई>>बैंकर्स और विभागीय अधिकारी समन्वय के साथ करें कार्य- मुख्य विकास अधिकारी>>ईंधन बचत पर धामी सरकार सख्त, सरकारी वाहनों में 50% EV अनिवार्य>>सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए सफल>>कृषि विभाग की पहल से 70 हेक्टेयर क्षेत्र में शुरू हुई हाइब्रिड धान की खेती
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए विशेषज्ञ समिति गठित

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जुलाई 2022, बुधवार, देहरादून। गत 30 जून को प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने 100 दिन पूरे होने पर अपनी उपलब्धियों का ब्यौरा जनता के सामने रखा। लोक कल्याण व विकास के क्षेत्र में तमाम उपलब्धियाँ सामने रखी गईं, लेकिन इनमें से जिसे ऐतिहासिक श्रेणी में रखा जा सकता है वह है प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए की गई धरातलीय तैयारियाँ। गोवा में उसके जन्म से ही समान नागरिक संहिता लागू है, लेकिन संवैधानिक व्यवस्था के तहत इसे लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बनने की ओर अग्रसर है। गत सोमवार को इसके लिए गठित विशेषज्ञ समिति की पहली एवं परिचयात्मक बैठक राष्ट्रीय राजधानी स्थित उत्तराखंड सदन में हो चुकी है। बैठक में समान नागरिक संहिता के लिए महिला अधिकारों को केंद्र में रखने पर सहमति बनी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सत्ता में लौटने के बाद इस घोषणा पर अमल करने की वचन-बद्धता दोहराई। सरकार ने गत 28 मई को इस दिशा में आगे बढ़ते हुए पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन कर दिया। उच्चतम न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित समिति में न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली, सामाजिक कार्यकर्ता मनु गौड़, शिक्षाविद् सुरेखा डंगवाल को बतौर सदस्य नामित किया गया। पूर्व में समिति में सदस्य के रूप में शामिल किए गए प्रदेश में मुख्य सचिव रहे शत्रुघ्न सिंह को गत जून माह में सदस्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस तरह यह समिति विशेषज्ञता के हिसाब से बहुआयामी बन गई है। समिति में न्यायिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व है।

राष्ट्रीय स्तर पर भी स्वतंत्रता प्राप्ति से ही समान नागरिक संहिता की मांग उठती रही है, लेकिन क्रियान्वयन के स्तर उत्तराखंड पहला राज्य बनने जा रहा है। देवभूमि के स्वरूप व सीमांत राज्य की सुरक्षा की दृष्टि से प्रदेश में समान नागरिक संहिता की आवश्यकता बहुत पहले से ही महसूस की जा रही थी, लेकिन कभी किसी सरकार ने इस ओर सोचने का साहस नहीं किया। इस बीच प्रदेश के कई मैदानी व पहाड़ी जिलों में जनसांख्यिकीय बदलाव सामने दिखाई देने लगा। चीन व नेपाल से लगे क्षेत्रों में भी यह प्रवृत्ति दिखाई देने लगी। जनसांख्यिकीय बदलाव कुछ हद तक स्वाभाविक था, जबकि कई क्षेत्रों में यह नियोजित ढंग से भी हुआ। सीमांत क्षेत्रों व पौराणिक धार्मिक स्थलों के आसपास हो रहा यह बदलाव सुरक्षा व सद्भाव के लिए चुनौती बनता जा रहा है। बुद्धिजीवियों से शुरू हुई यह चिंता जब आम जन तक पहुंची तो भाजपा ने गत विधानसभा चुनाव में सत्ता में दोबारा लौटने पर प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की घोषणा कर दी।

समिति के प्रमुख कार्य एवं उत्तरदायित्व भी निर्धारित किए गए हैं। समिति को राज्य में निवास करने वालों के व्यक्तिगत नागरिक विषयों को नियंत्रित करने वाले प्रासंगिक कानूनों का मसौदा तैयार करना है। साथ ही वर्तमान में प्रचलित कानूनों में संशोधन व सुझाव उपलब्ध कराना है। समिति को विवाह व तलाक के प्रचलित कानूनों में एकरूपता लाने के लिए प्रस्ताव तैयार करना है। इसके अतिरिक्त संपत्ति, उत्तराधिकार, विरासत, गोद लेने, रखरखाव के कानूनों में एकरूपता के लिए प्रस्ताव बनाना भी समिति की जिम्मेदारी में शामिल किया गया है। कुल मिलाकर विशेषज्ञ समिति को इन सभी बिंदुओं को शामिल करते हुए समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करना है।

सरकार की ओर से यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि समिति के सदस्य सभी प्रमुख धर्मो, समुदायों, जनजातियों के प्रतिनिधियों से संवाद कर सुझाव लेंगे। बुद्धिजीवियों व आम जन से भी सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। प्रदेश सरकार के बजट में समिति को अपने दायित्वों के संचालन में होने वाले खर्च के लिए वित्तीय व्यवस्था की गई है। समान नागरिक संहिता के प्रति सरकार की गंभीरता इससे स्पष्ट होती है कि समिति से छह माह के भीतर रिपोर्ट सौंपने की अपेक्षा की गई है। चुनावी घोषणापत्र में किए गए वायदे के प्रति सरकार की वचनबद्धता व अब तक की प्रगति प्रदेशवासियों में आशा बंधाती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!