Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
स्वास्थ

लैपटॉप और मोबाइल का अधिक इस्तेमाल होता है हानिकारक, इससे होती है हड्डियों की ये बीमारियाँ

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 3 सितम्बर 2024, देहरादून। आधुनिकता के बढऩे से लोग मोबाइल और लैपटॉप जैसे उपकरणों के आदि होते जा रहे हैं। ऑफिस और घर पर बैठे-बैठे लोग अपना ज्यादातर समय लैपटॉप पर काम करते हुए या मोबाइल चलाते हुए बिता देते हैं। इन उपकरणों के अत्यधिक इस्तेमाल से आपको हड्डियों से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिनके कारण दर्द उठ सकता है और स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। लैपटॉप के अधिक उपयोग से हड्डियों की ये बीमारियाँ होती हैं।

सरवाइकल
गर्दन का गठिया या सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस लैपटॉप और मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से होने वाली बीमारी है। इन उपकरणों को चलाते समय स्क्रीन को देखने से सर्वाइकल स्पाइन पर दबाव पड़ सकता है। यह गर्दन के जोड़ों और डिस्क को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके कारण आपको अकडऩ, लगातार गर्दन में दर्द और तंत्रिका संपीडऩ हो सकता है, जो हाथों और भुजाओं में झुनझुनी या सुन्नता का कारण बनता है।

रीढ़ की हड्डी का ऑस्टियोपोरोसिस
लैपटॉप चलाते समय ज्यादातर लोग लंबे समय तक गलत मुद्रा में बैठे रहते हैं। ऐसा करने से आपको रीढ़ की हड्डी का ऑस्टियोपोरोसिस हो सकता है। इसके कारण न केवल आपकी हड्डियां कमजोर होती हैं, बल्कि उनके टूटने का खतरा भी बढ़ जाता है।इस बीमारी के आम तौर पर तब तक कोई लक्षण उजागर नहीं होते हैं, जब तक कोई हड्डी न टूट जाए। 

रिपिटेटिव स्ट्रेन इंजरी
रिपिटिटिव स्ट्रेन इंजरी (आरएसआई) नामक बीमारी आमतौर पर लैपटॉप या मोबाइल के लंबे समय तक इस्तेमाल के कारण होती है।अपनी गर्दन की मांसपेशियों और शरीर पर अधिक तनाव डालने से यह परेशानी बढ़ सकती है। आरएसआई बीमारी समय के साथ टेंडन और कलाई की हड्डियों में सूजन पैदा कर सकती हैं। इसके कारण टेंडिनिटिस या कार्पल टनल सिंड्रोम हो सकता है, जो दर्द और काम करने में परेशानी का कारण बनता है।

थोरसिक आउटलेट सिंड्रोम
कॉलरबोन और पहली पसली के बीच की नसों या रक्त वाहिकाओं का दबना थोरैसिक आउटलेट सिंड्रोम का कारण बनता है।खराब मुद्रा में लैपटॉप या मोबाइल उपकरण चलाने से ही अक्सर यह समस्या उत्पन्न होती है। गर्दन और कंधों में दर्द, उंगलियों का सुन्न होना और पकड़ का कमजोर होना इसके कुछ सामान्य लक्षण हैं।समय रहते इसका इलाज न करवाने पर अधिक गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

टेंडिनिटिस
लैपटॉप और मोबाइल पर लगातार उंगलियाँ चलाने से आपको टेंडिनिटिस नामक बीमारी लग सकती है। इसके कारण आपको उंगलियों में दर्द हो सकता है और कलाई व हाथ में सूजन आ सकती है।आम तौर पर लोग इस समस्या को आम परेशानी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि, इसका समय पर इलाज न होने से यह बीमारी गंभीर भी हो सकती है।आप स्वस्थ रहने के लिए कुर्सी पर बैठे-बैठे ये एक्सरसाज कर सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!