Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

‘भक्त दर्शन पुरस्कार’ से सम्मानित किये जायेगे उत्कृष्ट शिक्षक

  • नवम्बर माह में भक्त दर्शन पुरस्कार से सम्मानित किये जायेगे उत्कृष्ट शिक्षक, महाविद्यालयों में बिना आई कार्ड के एंट्री बंद, गड़बडी पर नपेंगे प्राचार्य : डॉ० धनसिंह रावत

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 सितम्बर 2021, शुक्रवार, देहरादून। हाल ही में उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणाओं को शीघ्र क्रियान्वयन करने के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।

राजकीय महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को शीघ्र टैबलेट उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों को खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के भी कहा गया है। इसके अलावा डॉ० रावत ने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को नवम्बर माह में भक्त दर्शन पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने आज सचिवालय स्थिति डीएमएमसी सभागार में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। विभागीय मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री द्वारा अब तक की गई घोषणाओं को शीघ्र अमलीजामा पहनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत 8 नए महाविद्यालयों के लिए शीघ्र भवन उपलब्ध कराये जाय ताकि इसी शैक्षिणिक सत्र से महाविद्यालय में पठन-पाठन शुरू किया जा सके। पूर्व संचालित 7 महाविद्यालयों का उच्चीकरण एवं विभिन्न महाविद्यालयों में 50 स्नातक स्तर एवं 10 स्नातकोत्तर स्तर पर विभिन्न विषयों में पद सृजित करने एवं उनके सापेक्ष पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा।

डॉ० धन सिंह रावत ने राजकीय महाविद्यालयों के एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को दिये जाने वाले टैबलेट की गुणवत्ता, मॉडल और उसमें उपलब्ध फीचर्स को लेकर एकबार छात्रों तथा आईटी से संबंधित शिक्षकों से भी राय लेने को कहा ताकि छात्रों की सुविधा के अनुकूल टैबलेट उपलब्ध कराये जा सके। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिवर्ष दिये जाने वाले भक्त दर्शन पुरस्कार को नवम्बर माह में देने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि विभाग जल्द अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों का चिह्निकरण शुरू करे। इसके अलावा विभागीय मंत्री ने ऐसे प्राचार्यों के स्थानांतरण के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये जो पिछले 5 साल से अधिक समय से एक ही महाविद्यालय में सेवायें दे रहे हैं। साथ ही उन्हांने विभागीय डीपीसी कराये जाने के निर्देश भी दिये।

महाविद्यालयों में बढ़ती अराजगता को रोकने एवं पठन-पाठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाय और बिना आई कार्ड के परिसर में किसी को भी घुसने नहीं दिया जाय। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी महाविद्यालय में अराजक तत्व एवं बहारी लोग प्रवेश करते हुए पाये गये तो संबंधित कालेज के प्राचार्य पर कार्रवाही की जायेगी।

बैठक में अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा राधा रतूड़ी, सचिव दीपेन्द्र चौधरी, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ० धन सिंह रावत ने पी.के. पाठक, अपर सचिव एम.एम. सेमवाल, सलाहकार रूसा प्रो० के.डी. पुरोहित, उप सचिव शिव स्वरूप त्रिपाठी, अनु सचिव ब्योमकेश दुबे, पुष्कर नेगी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!