Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा दी गई रायता-ककड़ी की दावत – पहाड़ी व्यंजनों की अनोखी पार्टी

 रायता-ककड़ी की दावत का मकसद है स्थानीय उत्पादकों को आम जनता तक पहुँचाना 

आकाश ज्ञान वाटिका। रविवार, २८ सितम्बर। कल यानि शनिवार, २७ सितम्बर, २०१९ एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (हरदा) द्वारा दी गई अनोखी दावत का दिन रहा। जब हरदा पहाड़ी व्यंजनों की शानदार दावत दे रहे हों तो सियासी गलियारों में हलचल होना भी स्वाभाविक है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को ईस्ट कैनाल रोड स्थित लार्ड वेंकेटेश्वर वेडिंग प्वाइंट में एक पहाड़ी व्यंजनों की अनोखी पार्टी आयोजित की। इस कार्यक्रम में हरदा ने पहाड़ी ककड़ी, भुट्टा, अरबी के पत्तों के पतोड़े, मशरूम के पकोड़े और गैठी के गुटके आदि पहाड़ी व्यंजनों की दावत दी।
यदि राजनीति के चश्मे से न देखा जाय तो हरदा की यह पहल पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देना तथा उनका स्वाद व उपयोगिता को सभी लोगों तक पहुँचाना है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की ककड़ी पार्टी में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि ककड़ी पार्टी में कोई राजनीति नहीं की गई है। हरीश रावत पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और समय-समय पर अपने सामाजिक जीवन में ऐसी पार्टियां आयोजित करते रहते हैं। उनका मकसद स्थानीय उत्पादकों को आम जनता तक पहुँचाना है। इस अवसर पर हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड के व्यंजन, परिधान, उत्पाद उनके एजेंडे के मुख्य बिंदु हैं तथा इन बिंदुओं को वह सरकार के एजेंडे से विलुप्त नहीं होने देंगे।
इस पार्टी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, कई विधायक-पूर्व विधायकों के साथ ही विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के लोगों भी पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, विधायक ममता राकेश व मनोज रावत के साथ ही मंत्री प्रसाद नैथानी, हीरा सिंह बिष्ट, जोत सिंह गुनसोला समेत पार्टी के कई पूर्व मंत्री-विधायक ने पार्टी में शिरकत की। पदमश्री अवधेश कौशल, सीपीएम से सुरेंद्र सिंह सजवाण, सीपीआई से बच्ची राम कंसवाल, राज्य आंदोलनकारी मंच से प्रदीप कुकरेती, राम लाल खंडूरी ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। राजनीतिक दलों के अलावा ट्रेड यूनियन, राज्य आंदोलनकारी व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी इस दावत में पहुँचे। सभी ने पहाड़ी व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया। इस अवसर पर हरीश रावत ने भाजपा सरकार आरोप लगते हुए कहा कि भाजपा उत्तराखंडीयत को कमजोर कर रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के द्वारा उन्हें रायता फैलाने वाला करार दिए जाने वाली बात पर हरीश रावत ने भी चुटकी लेते हुए कहा, “त्रिवेंद्र मेरे छोटे भाई हैं, लिहाजा जो भी कहेंगे, अच्छा ही कहेंगे।”
हरीश रावत ने इस रायता-ककड़ी की दावत में उत्तराखंडी उत्पादों के माध्यम से अपनी सियासी ताकत का एक बार फिर अहसास दिला कर यह सन्देश भी दे दिया की हर परिस्थिति में पार्टी उनके साथ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!