Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

‘सब कुछ सरकार के भरोसे नहीं होता, लोगों को भी आगे आना चाहिए’ : मुख्‍यमंत्री योगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 सितम्बर 2021, शुक्रवार, गोरखपुर। सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा क‍ि सब कुछ सरकार के भरोसे नहीं होता, लोगों को भी आगे आना चाहिए। जितनी यूपी की आबादी है उससे अधिक लोग प्रयागराज कुंभ में आये थे। पहले लोग यूपी का नाम सुनकर किसी को कमरा नही देते थे पर आज लोग यूपी का नाम सुनकर सहर्ष तैयार होते हैं क्योंकि उनको लगता है कि आनेवाला राम, कृष्ण और संतों का प्रतिनिधि है।

ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 52वीं और महंत अवेद्यनाथ की सातवीं पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह के क्रम में गोरखनाथ मंद‍िर में शुक्रवार को आयोज‍ित महंत अवेद्यनाथ की श्रद्धांज‍ल‍ि सभा में सीएम ने कहा क‍ि गुरु अवेद्यनाथ की आज 7वीं पुण्यतिथि है। श्राद्ध पक्ष में ही दोनो पूर्व महंतों ने अपना शरीर छोड़ा था। जिसने 50 साल पहले इस पीठ को देखा होगा उसे आज परीवर्तन दिखाई दिया होगा। 1932 में महाराणा शिक्षा परिषद की स्थापना हुई और उसके बाद लगातार अलग अलग विषयों के विद्यालय की स्थापना

अयोध्‍या में लगता है क‍ि गोरखपुर में हूँ

उन्‍होंने कहा क‍ि 1949 में अयोध्या में रामलला का प्रकटीकरण हुआ था और इसमें मौजूद लोगों को महंत दिग्विजय नाथ जी का संरक्षण प्राप्त था। मैं जब अयोध्या जाता हूँ तो पता नहीं चलता है की मैं गोरखपुर में  हूँ या अयोध्या में। वहां पर सब अपने लगते हैं। योग हजारों वर्षों की विरासत है। कोरोना के दौरान आयुष काढ़ा और आयुष कवच का लोगों ने खूब प्रयोग किया। अमेरिका में भी तुलसी का खूब प्रचलन कोरोना काल मे हुआ।

देश के ल‍िए शूल था अनुच्‍छेद 370

गृह मंत्री अमित शाह ने कश्मीर से अनुच्‍छेद 370 को हटाया क्योंकि यह देश के लिये शूल था। दुनिया का बौद्ध सिख हिंदू संकट में भारत को याद करता है और भारत उनको सहर्ष स्वीकार करता हैं। पहले की सरकारों में आतंकवादियों के मुकदमे वापस होते थे उनका महिमामंडन होता था पर आज ऐसा कोई नही कर पा रहा है। अच्छे प्रयास को प्रोत्साहित और गलत प्रयास को हतोत्साहित किया जाना चाहिए। पीठ ने हमेशा भारत के हित की बात करने वाले का समर्थन किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!