Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

“हरदा देख रहे हैं मुंगेरीलाल के हसीन सपने, चुनाव नतीजों के बाद जनता और कांग्रेस उन्हें भेज देगी वानप्रस्थ” : मनवीर चौहान


आकाश ज्ञान वाटिका, 24 फ़रवरी 2022, गुरुवार, देहरादून।
भाजपा ने हरीश रावत के योगी को लेकर दिये बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उत्तराखंड में कुटिया की जरुरत योगी को नहीं बल्कि खुद वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत को होगी और जल्दी ही वह समय आने वाला हैं,क्योंकि जनता और खुद उनकी पार्टी उन्हें वानप्रस्थ में भेजने वाली है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने सीएम योगी को हारने पर उत्तराखंड में कुटिया के लिए जमीन देने की बात का जबाब देते हुए कहा कि योगी जी तो संत सन्यासी हैं सब कुछ त्याग कर सामाजिक कार्यों में लगे हैं। उनका आवास तो हर जगह कुटिया ही है और वह हर तरह से भौतिक सुखो से दूर होकर मानव मात्र की सेवा में जुटे हैं।
हरदा को स्वयं की चिंता करनी चाहिए जिनकी बची कूची राजनैतिक जमीन भी इस चुनाव में हाथ से जाने वाली है | वहीं फर्जी विडियो प्रकरण पर FIR का स्वागत करते हुए उन्होने कहा कि कॉंग्रेस को भी संवैधानिक कार्यप्रणाली को बदनाम करने की मुहिम बंद करनी चाहिए |
 
मनवीर चौहान ने तंज कसते हुए कहा हरीश रावत को अनेकों विधानसभा व लोकसभा चुनावों में जनता नकार चुकी है। उन्होने व्यंग कसते हुए कहा कि सीएम योगी के साथ यूपी और उत्तराखंड समेत देश की जनता का असीम प्यार और बाबा गोरखनाथ का आशीर्वाद है, लेकिन रावत जी परेशान हैं क्यूंकि उनके लिए खाट खड़ी और बिस्तर गोल वाला जनादेश ईवीएम में बंद हो गया है। वह जानते हैं कि चुनाव में हार के  भाजपा को उत्तराखंड से भगाने वाले बयान पर पलटवार करते हुए चौहान ने कहा कि पहले चुनाव लड़ने से भागना, फिर तय विधानसभा सीट से भागना और हमेशा अपने वादों से भागना तो हरदा की आदत है। लिहाजा उत्तराखंड की जनता ने उन्हे इस चुनाव में सबक सिखा दिया है ।
 

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.