Breaking News :
>>मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा>>रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र>>श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान>>रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया संकल्प>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत>>सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार>>उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं>>मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त>>एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय तैयार करेंगे समयबद्ध रोडमैप>>बार-बार मांसपेशियों में खिंचाव? सिर्फ थकान नहीं, यह भी हो सकता है कारण>>दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश, दो के नोटिस निरस्त>>12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव>>डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश>>सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश>>देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश>>रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण>>‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव>>दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
उत्तराखण्डदेशदेहरादून

खाड़ी संकट में भी देश, प्रदेश पीएम मोदी के नेतृत्व में एकजुट : महेंद्र भट्ट

प्रयाप्त स्टॉक ! सिर्फ अफवाह, पैनिक खरीदारी, जमाखोरों से बचने की जरूरत

हिमाचल में तेल की कीमत बढ़ाने वाली कांग्रेस, युद्ध से मंहगाई की अफवाह फैलाती है !

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 25 मार्च 2026, देहरादून। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि खाड़ी युद्ध संकट में भी देश और प्रदेश पीएम मोदी के नेतृत्व में एकजुट खड़ा है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा, संसद के दोनों सदनों में प्रधानमंत्री द्वारा बताई देश की क्षमता और तैयारियों पर जनता को पूरा भरोसा है। लिहाजा हम सभी को उनकी अपील पर अफवाह, पैनिक खरीदारी और जमाखोरों से बचने की जरूरत है।

प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा संसद में पश्चिम एशिया संकट भारत की स्थिति और नीति स्पष्ट करने से देशवासी निश्चिंत हो गए हैं। एक स्वाभाविक लीडर की तरह एक बार फिर संकट की घड़ी में उन्होंने सामने आकर भरोसा दिलाया है कि संकट विकट है लेकिन हमारी तैयारी और एकजुटता इसका सामना करने में सक्षम है। पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर देश में 53 लाख मैट्रिक टन रिजर्व है जो लगभग 2 महीने तक काम आ सकता है। इसी तरह देश की कुल जरूरत का 30 फ़ीसदी स्वदेशी उत्पादन के साथ खाड़ी देशों और अन्य देशों से लगातार एलपीजी सप्लाई जारी है। हम उन चुनिंदा देशों में है जिसके जहाज युद्धरत होमुर्ज खाड़ी से निकलकर सुरक्षित आ रहे हैं, अब तक 5 जहाज आ गए हैं और बाकी भी आने की उम्मीद है। इसी तरह खाड़ी देशों में काम कर रहे भारतीयों की सुरक्षा पर भी प्राथमिकता से प्रयास जारी हैं।

उन्होंने आग्रह किया कि पीएम के कथानुसार, अक्सर विपरीत परिस्थितियों में कुछ लोग लाभ उठाने की कोशिश करते हैं। हमें ऐसी स्थिति में फैलने वाली अफवाहों और झूठ से सावधान रहने की जरूरत है। देश में प्रयाप्त स्टॉक है, लिहाजा हम सबको पैनिक खरीदारी बचना चाहिए। क्योंकि ऐसे करने से जमाखोरों और घोटालेबाजों को अवसर मिलता है। उन्होंने कहा, देश को पीएम मोदी पर पूरा भरोसा है कि आम जनता को संकट से दूर रखने के लिए कटिबद्धता से कार्य कर रही है। देश ने एकजुटता से कोरोना जैसी महामारी का सामना किया है, लिहाजा इस संकट का सामना करने में भी हम सक्षम हैं।

वहीं उन्होंने विपक्षी कांग्रेस को देशहित में नकारात्मक राजनीति से बचने का आग्रह किया। कहा, देश ने कोराना संकट में इनके नेताओं का भ्रम और अफवाह फैलाने का रवैया देखा है। एक बार फिर यही कोशिश खाड़ी युद्ध से उत्पन्न परिस्थितियों में कांग्रेस कर रही है। प्रदेश और देश के लोगों को आज भी विपक्ष के इस ड्रामे और दोगली नीति पर भरोसा नहीं है। क्योंकि वो देख रही है कि देश में खाड़ी संकट का सबसे पहले लाभ उठाने की कोशिश कांग्रेस की हिमाचल सरकार ने की है। वो युद्ध से मंहगाई का डर तो दिखा रहे हैं। लेकिन अपने राज्य में युद्ध की आपदा को अवसर में बदलते हुए तेल के दामों में 5 रुपए की बढ़ोत्तरी की है। वहां सुक्खू सरकार ने अपने कुप्रबंधन से वहां आए आर्थिक संकट का सामना करने के लिए युद्ध के नाम पर ये दाम वृद्धि की हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!