Breaking News :
>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज
देश

तालिबान सरकार के गठन से पहले ही उसका दोहरा चरित्र आ रहा सामने

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 सितम्बर 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। तालिबान सरकार के गठन से पहले ही उसका दोहरा चरित्र भी सामने आ रहा है। दरअसल, ऐसा कश्‍मीर पर दिए उसके ताजा बयान की वजह से है।

ये बयान तालिबान के प्रवक्‍ता सुहैल शाहीन ने दिया है। उसने कहा है कि तालिबान के पास कश्‍मीर के मुसलमानों के लिए आवाज उठाने का अधिकार है। ये बयान ऐसे समय में आया है जब तालिबान की भारत से सीधी बातचीत हुई है। वहीं कुछ दिन पहले तालिबान के सहयोगी हक्‍कानी ग्रुप के अनस हक्‍कानी ने ये साफ कर दिया था कि तालिबान कश्‍मीर मसले पर कोई हस्‍तक्षेप नहीं करेगा।

ऐसे में तालिबान का ये बयान भारत की चिंता को बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। पाकिस्‍तान पहले ही ये बात कह चुका है कि तालिबान कश्‍मीर की उसकी नापाक मुहिम में साथ देगा।

अपने बयान में सुहैल ने कहा है कि तालिबान भारत से कहेगा कि कश्‍मीर के लोग आपके अपने हैं जो आपके कानून के मुताबिक समान हक रखते हैं। आपको यहां पर ये भी बता दें कि तालिबान के एक और प्रवक्‍ता जबीहुल्‍ला मुजाहिद ने कुछ समय पहले कश्‍मीर पर दिए अपने बयान में कहा था कि वो इस पर सकारात्‍मक रुख अपनाएंगे। उनके मुताबिक इस मसले को बातचीत के जरिए हल करने की जरूरत है। ये दोनों देशों के हितों से जुड़ा हुआ मसला है।

कश्‍मीर को लेकर तीसरा बयान हाल ही में अलकायदा ने भी दिया था। उसने कहा था कि अब उसकी मंजिल कश्‍मीर है। इन सभी बयानों के आधार पर माना जा रहा है कि कश्‍मीर में आतंकी गतिविधियों को हवा मिल सकती है।

वहीं दूसरी तरफ इस तरह के बयान तालिबान को भारत से दूर भी ले जा सकते हैं। ऐसे में तालिबानी नेता और भारत के बीच हुई वार्ता के कोई मायने नहीं रह जाते हैं। दोहा में हुई इस बातचीत में भारत ने तालिबान की पेशकश पर अपनी शर्तों पर बात की थी।

इसमें भारत ने साफ कहा था कि अफगानिस्‍तान की धरती का इस्‍तेमाल भारत के खिलाफ नहीं होना चाहिए। इस पर तालिबान की तरफ से सकारात्‍मक रवैया सामने आया था।

आपको बता दें कि यदि तालिबान भारत या कश्‍मीर को लेकर अपना रुख सही नहीं रखता है तो उसके लिए आने वाले समय में काफी बड़ी मुश्किल हो सकती है। ऐसा इसलिए भी है क्‍योंकि जहां भारत तालिबान के मु्द्दे पर विश्‍व बिरादरी के साथ खड़ा है वहीं विश्‍व बिरादरी कश्‍मीर के मुद्दे पर भारत के साथ है।

तालिबान को अपनी सरकार को चलाने के लिए जिन चीजों की दरकार है उसमें न सिर्फ भारत बल्कि अंतरराष्‍ट्रीय मंच पर उसका व्‍यवहार बड़ी भूमिका निभाएगा। तालिबान की तरफ से सुहैल शाहीन का बयान मुमकिन है कि पाकिस्‍तान और चीन के कहने पर ही आया हो।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!