Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
राजनैतिक-गतिविधियाँ

हरियाणा और महाराष्ट्र की हार के बाद भी राहुल गांधी की ओर से नहीं आया कोई बयान

आकाश ज्ञान वाटिका। महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं। कांग्रेस ने भले ही इन राज्यों में  अपनी स्थिति में सुधार किया हो लेकिन वह दोनों राज्यों में सरकार बनाने में नाकाम रही है। चुनावी नतीजे आने के बाद हर किसी ने इसपर अपनी बात कगी लेकिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से अबतक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।हरियाणा में कांग्रेस ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया, उसने भाजपा को चुनावों में कड़ी टक्कर दी है। इस वजह से हरियाणा में त्रिशंकू विधानसभा के लिए मजबूर होने पड़ा है। कांग्रेस ने अपने प्रदर्शन में जरूर सुधार किया है।

लेकिन चुनावों में इस हालत के बावजूद राहुल गांधी की ओर से अबतक कोई बयान सामने नहीं आया है, जो बेहद चौंकाने वाला है।सोनिया गांधी ने चुनाव नतीजों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से फोन पर बात की। रायबरेली में प्रियंका गांधी ने कहा कि वह नतीजों से खुश हैं।लेकिन, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट पर भी कोई नया ट्वीट नहीं है। राहुल गांधी ने आखिरी ट्वीट 23 अक्टूबर को MTNL और BSNL के विलय के मुद्दे पर किया था।

इस बीच राहुल गांधी चुनाव परिणामों पर चर्चा करने के लिए गुरुवार शाम को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले।गांधी परिवार की ओर से सिर्फ राहुल गांधी ने चुनावों में प्रचार किया था।पार्टी के एक नेता ने कहा कि नतीजे उत्साहजनक हैं क्योंकि जनता का मूड बदलता दिख रहा है, लेकिन हो सकता है कि राहुल गांधी इस बार थोड़ा सतर्क हों। परिणाम पार्टी के आंतरिक कामकाज को प्रभावित कर सकते हैं। चुनावों में, यह देखा गया कि दिग्गजों ने लड़ाई का नेतृत्व किया, जबकि युवा पीढ़ी अलग रह गई और कुछ मामलों में शत्रुतापूर्ण भी हो गई। फिलहाल सभी को राहुल गांधी के बयान का इंतजार है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!