Breaking News :
>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंधार्मिक

सरकार ने कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाने के बाद मुहर्रम में ताजिया जुलूस निकालने की नहीं दी अनुमति

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 अगस्त 2021, सोमवार, लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोई भी खतरा नहीं उठाना चाहते हैं। कोरोना संक्रमण के कारण सूबे में सावन में कांवड़ यात्रा पर लगातार दूसरी बार प्रतिबंध लगाने के साथ ही योगी आदित्यनाथ सरकार ने मुहर्रम पर ताजिया जुलूस की अनुमति भी नहीं दी है। मुर्हरम दस अगस्त से शुरू हो रहा है और दसवीं पर ताजिया जुलूस भी निकाला जाता है। इस बार दसवीं 19 असग्त को है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश है कि कोरोना वायरस का संक्रमण किसी धर्म, पंथ या मजहब को देखकर प्रभावी नहीं होता है, इसी कारण मुहर्रम पर ताजिया जुलूस को निकालने की अनुमति न दें। देश के अन्य राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के प्रभावी नियंत्रण के बाद प्रदेश सरकार किसी भी पर्व या अन्य बड़े आयोजन की अनुमति देकर कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहती है। प्रदेश के दस जिले वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण से मुक्त हैं। ऐसे में सरकार कोई भी जोखिम नहीं उठाना चाहती है।

प्रदेश सरकार ने सावन के महीने में कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब मुहर्रम में ताजिया जुलूस को भी अनुमति नहीं दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश है कि प्रदेश में कोविड-19 की गाइडलाइन्स का पालन करते हुए मुहर्रम बेहद सादगी और शांति से बनाया जाए। इसके बाद पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल ने सभी पुलिस अधीक्षकों को मुहर्रम के मद्देनजर अपना दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। उनका निर्देश है कि मुहर्रम के दौरान कहीं पर भी किसी भी तरह के शस्त्र/हथियार का प्रदर्शन नहीं होगा। इस दौरान पुलिस को सभी जगह पर असमाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने और इंटरनेट मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश है। राजस्व विभाग के सहयोग से विवादित स्थल तथा मार्ग की निशानदेही कर के समय रहते संतोषजनक निस्तारण करने के निर्देश भी हैं। प्रदेश में मुहर्रम दस अगस्त से शुरू होगा और 19 अगस्त को इसकी दसवीं होगी।

प्रदेश के डीजीपी मुकुल गोयल ने पुलिस अधिकारियों को धर्म गुरुओं, शांति समिति के पदाधिकारियों व संभ्रांत नागरिकों से वार्ता कर उन्हेंं कोविड-19 के दृष्टिगत धार्मिक आयोजनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट व शासन के निर्देशों की जानकारी देने का भी निर्देश दिया गया है। प्रदेश के 10 जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त हैं। इनमें कोई सक्रिय केस नहीं है। ऐसे में प्रदेश सरकार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है। पिछले दिनों कांवड यात्रा पर भी रोक लगा दी गई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!